डीए न्यूट्रॉलाईजेशन पर सरकार कर रही भेदभाव।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आल इंडिया इलाहाबाद बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरी एसोसिएशन यू पी साउथ कानपुर की त्रैवार्षिक द्वितीय कान्फ्रेंस नीलम होटल एवं वैकेट हाल बर्रा चौराहा में सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता आर ए पाल ने किया। मुख्य अतिथि इंडियन बैंक झांसी मंडल के मंडल प्रमुख एस के महाराना,संरक्षक पी के दीक्षित, इंडियन बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, कानपुर इकाई के अध्यक्ष इशांत मौजूद रहे। सचिव ओ पी साहू ने अपनी रिपोर्ट पेश किया तथा कहा कि हमारा देश उभरती हुई शक्ति बन रहा है जो दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता सिद्ध कर रहा है। परन्तु हमारे रिटायरी लोगों की निम्न मांगो पर कुछ भी नहीं कर रही है,पेंशन अपडेशन की मांग बराबर की जा रही है। परन्तु कुछ भी नहीं कर रही है।डी ए न्यूट्रलाईजेशन पर भी सरकार भेदभाव कर रही हैं। मेडीक्लेम में आई बी ए द्वारा लूट की जा रही है बराबर बीमा दरे बढाई जा रही है जिससे हर आदमी की तीन माह की पेंशन जा रही है। सरकार से अनुरोध है कि रिटायरी का मेडीक्लेम बैंकों से लेकर राहत दे अथवा आयुष्मान में सभी को शामिल करें। संरक्षक पी के दीक्षित, एस एन तिवारी, अवधेश मिश्रा,आर एस भट्ट ने अपने अपने विचार रखे। मंडल प्रमुख एस के महाराना ने कहा कि बैंक अपने अग्रजो का सम्मान करती है एवं करती रहेगी। कुछ वक्ताओं ने सभी यूनियनों का एका करने पर जोर दिया। जिससे सरकार को मजबूर किया जाय कि वह रिजर्व बैंक की तरह पेंशन अपडेशन करने पर बाध्य हो।इसके बाद तीन वर्षीय चुनाव हुए। आर ए पाल अध्यक्ष, पी के दीक्षित संरक्षक, ओ पी साहू सचिव, एम पी गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए।
|