होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  6.      
  7. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  8.      
  9. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  10.      
  11. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  12.      
  13. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  14.      
  15. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  16.      
  17. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  18.      
  19. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  20.      
  21. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  22.      
  23. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  24.      
  25. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  26.      
  27. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  28.      
  29. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  30.      
  31. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  32.      
  33. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  34.      
  35. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  36.      
  37. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  38.      
  39. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  पीएम किसान सम्मान निधि योजना से देश के को पहुंचा लाभ : प्रह्रलाद सिंह |
 
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से देश के को पहुंचा लाभ : प्रह्रलाद सिंह |
Updated: 12/15/2022 9:02:00 AM By Reporter-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से देश के को पहुंचा लाभ : प्रह्रलाद सिंह |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों को आधुनिक डिजिटल तकनीक देकर उन्हें सशक्त और क्षमतावान बनाया है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए अनेक क़दमों के बारे में आज नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से किसान कई तरह की परेशानियों से बच गए हैं और लूट-भ्रष्टाचार और बिचौलियों से उन्हें मुक्ति मिली है।
प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि डिजिटलाइजेशन के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि अब सीधे किसानों तक पहुंचने लगी है, जिससे किसानों को कारोबार करने के नए मौके मुहैया हुए हैं और वे उनका फायदा उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बीज से बाजार तक एक नई अवधारणा बनाई है जिसमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन एक चमत्कार साबित हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस मिशन ने किसान की परिस्थितयों और जीवनस्तर में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है
पटेल ने कहा कि ई-नाम मंडी के जरिए देशभर में 1.74 करोड़ से अधिक किसानों को जोड़ा गया है और 2.36 लाख व्यापारों को ई-नाम के जरिए पंजीकृत किया गया है, जिनके माध्यम से 2.22 लाख करोड़ रूपयों का व्यापार हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के 11.37 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है और इस योजना के माध्यम से इन किसानों के खाते में 2.16 लाख करोड़ रूपए सीधे जमा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति के बाद किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी काफी लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट के जरिए किसानों की फसल की देखभाल की गई।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में इस योजना के लिए 16 हजार करोड़ रूपए आवंटित हुए और 2016 से 2022 तक 38 करोड़ किसानों को इस योजना में पंजीकृत किया गया और 1,28,522 करोड़ रूपए से अधिक क्लेम का भुगतान किया गया, जबकि 25,185 करोड़ रूपए किसानों द्वारा बीमा प्रीमियम के रूप में दिए गए। पटेल ने कहा कि किसान उत्पादक संघ के तहत 3,855 से भी ज्यादा एफपीओ रजिस्टर्ड किए गए, सॉयल हेल्थ कार्ड के अंतर्गत 22.71 करोड़ कार्ड बनाए गए और देशभर में 11 हजार 531 टेस्टिंग प्रयोगशालाएँ मंजूर की गईं।प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि पिछली सरकार के समय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का आवंटन 6,057 करोड़ रूपए था जबकि मोदी सरकार ने इस योजना में करीब 136 फीसदी का इजाफा करते हुए इसे बढ़ाकर 15,511 करोड़ रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि माइक्रो इरिगेशन फंड के तहत 17.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए 4710.96 करोड़ रूपयों की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 5,000 करोड़ रूपए की प्रारंभिक राशि से नाबार्ड में एक सूक्ष्म सिंचाई कोष बनाया गया है और कार्पस फंड 10,000 करोड़ रूपए रखा गया है। पटेल ने ये भी बताया कि पिछली सरकार के समय में कृषि ऋण प्रवाह 7.3 लाख करोड़ रूपए था केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने बढ़ाकर 2022-23 में 18.5 लाख करोड़ रूपए कर दिया है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पिछली सरकार के समय में 6.46 करोड़ किसान थे, लेकिन आज 9.28 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
पटेल ने बताया कि पिछली सरकार के समय में खाद सब्सिडी (फर्टिलाइजर) 41,853 करोड़ रूपए थी जिसे बढ़ाकर मोदी सरकार द्वारा 62,151 करोड़ रूपए (cumulative) यूरिया पर और 40,073 करोड़ रूपए (cumulative) नॉन यूरिया पर कर दिया गया है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही किसान रेल की अवधारणा शुरू की, जिसके अंतर्गत देशभर में 167 रूट्स पर 2359 रेलों के फेरे लगे और 7.88 लाख टन से ज्यादा कृषि उत्पाद ढोया गया। उन्होंने बताया कि किसान उड़ान के तहत 33 कार्गो टर्मिनल्स से 12 से ज्यादा कृषि उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीमा पर जवान और खेत में किसान मौजूद : शिवराज सिंह चौहान
सेना को गोला-बारूद की निर्बाध आपूर्ति के लिए रक्षा कर्मी पूरी तरह से तैयार:अशोक सिंह
केंद्रीय कृषि मंत्री ने की आईसीएआर के बागवानी प्रभाग की समीक्षा
एमएसएमई इण्डस्ट्रियल एक्सपो 2.0 में लोकसभा अध्यक्ष ने जीआईएल के उत्पादों को सराहा
आज पाँच दिनों के प्रवास पर शहर में रहेंगे संघ प्रमुख
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :