होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  बिज़नेस  »  देश की ऊर्जा सुरक्षा में हुई बढोत्तरी : हरदीप एस पुरी |
 
देश की ऊर्जा सुरक्षा में हुई बढोत्तरी : हरदीप एस पुरी |
Updated: 1/14/2023 6:05:00 AM By Reporter-

देश की ऊर्जा सुरक्षा में हुई बढोत्तरी : हरदीप एस पुरी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस व्यापार डेस्क केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन को कम करने में अग्रणी है और ऊर्जा परिवर्तन के अपने एजेंडे पर तेजी से कार्य कर रहा है। आज का कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत ऊर्जा की अपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने के बारे में अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए किस सीमा तक नवाचार करने को तैयार है।
ऑटो एक्सपो-2023 में हरदीप एस पुरी ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए यह आयोजन कल को सुरक्षित, स्वच्छ, जुड़ाव युक्त और साझा बनाने के लिए हमारी तकनीकी क्षमता और गतिशीलता के विजन की एक प्रदर्शनी होगा। दर्शकों के लिए यह इको-सिस्टम की गतिशीलता का अनुभव प्रदान करेगा जो रोजाना सामने आ रहा है और हमारी सभी जरूरतों के लिए बेहतर समाधान भी प्रस्तुत कर रहा है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और अन्य हितधारकों के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराएगा।
“एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी” थीम के साथ इस ऑटो एक्सपो- 2023 का आयोजन ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में 100 से अधिक कंपनियों और 30000 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति का अनुमान है। उन्होंने ने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम सहायक और निवेश अनुकूल माहौल के साथ भारत को वैश्विक आर्थिक विकास के इंजन और वैश्विक खपत के चालक के रूप में प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।
भारत द्वारा इथेनॉल सम्मिश्रण के बारे में की गई प्रगति के बारे में बातचीत करते हुए हरदीप पुरी ने कहा 2013-14 में पेट्रोल में इथेनॉल सम्मिश्रण 1.53 प्रतिशत था जिसे 2022 में बढ़ाकर 10.17 प्रतिशत कर दिया गया है। यह नवंबर 2022 की समय सीमा से अधिक है। 2025-26 से 2030 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा में बढ़ोत्तरी हुई है बल्कि 41,500 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत भी हुई है और 27 लाख मीट्रिक टन जीएचजी का उत्सर्जन कम हुआ है। इसके अलावा और इससे 40,600 करोड़ रुपये से अधिक के त्वरित भुगतान के कारण साथ किसान लाभान्वित हुए हैं।
हरदीप सिंह पुरी ने सुरक्षा जमा राशि को 5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किए जाने का भी उल्लेख किया और कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, जैव ईंधन पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने से इथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं को 400 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। उन्हों ने कहा कि सरकार देश में हरियाणा के पानीपत (पराली), पंजाब के बठिंडा, ओडिशा के बरगढ़ (पराली), असम के नुमालीगढ़ (बांस) और कर्नाटक के देवनगेरे में पांच 2जी इथेनॉल बायो-रिफाइनरी स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता के दौरान अमेरिका और ब्राजील के साथ जैव ईंधन पर एक वैश्विक गठबंधन भी शुरू कर रहा है।
अपने समापन संबोधन में हरदीप पुरी ने 6 से 8 फरवरी 2023 तक बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (बीआईईसी), बेंगलुरु में आयोजित होने वाले भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) में भाग लेने के लिए ऊर्जा क्षेत्र के सभी हितधारकों को आमंत्रित किया। आईईडब्ल्यू का पहला संस्करण ‘विकास, सहयोग और परिवर्तन’ की थीम पर आधारित है और इसमें 30 से अधिक ऊर्जा मंत्रियों, 50 से अधिक वैश्विक कंपनियों के सीईओ, 650 प्रदर्शकों और 30000 से अधिक दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लॉन्च किए सीएमएफ फोन 2 प्रो, बड्स2, बड्स 2 प्लस, और बड्स 2ए
एमजी कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म का नया ब्लैकस्टाॅर्म एडिशन कानपुर में किया पेश
इंजेक्शन मोल्डिंग इकाइयों के साथ ग्रेटर नोएडा प्लांट का किया विस्तार
बैंक ने महाकुंभ मेला में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए खोली अपनी शाखा
ओला इलेक्ट्रिक ने ईवी क्रांति को नई ऊंचाई पर पहुंचाया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :