होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  उत्सव के रूप में मनाया जायेगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती का 21वां संन्यास दिवस
 
उत्सव के रूप में मनाया जायेगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती का 21वां संन्यास दिवस
Updated: 3/29/2023 11:21:00 PM By Reporter- praduman panday

उत्सव के रूप में मनाया जायेगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती का 21वां संन्यास दिवस
*काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार दिनांक 4 अप्रैल 2023 को होगा भव्य समारोह
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी, बुधवार। यह सूचित करते हुए आपर हर्ष हो रहा है कि ‘सनातन संजीवनी’ परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती '1008' का 21वां संन्यास दिवस काशी में चार अप्रैल को वृहद रूप से मनाया जायेगा। ज्योतिष्पीठाधीश्वर के रूप में प्रथम संन्यास दिवस होने के अवसर पर इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय किया गया है। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्यों ने बुधवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार दिनांक 4 अप्रैल 2023 को अपराह्न 02:00 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के सभागार में होने वाले इस आयोजन में काशी की 108 संस्थाओं की ओर से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज का नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। संन्यास दिवस समारोह में काशी के अनेक सन्तों-महन्तों, संस्कृत के विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट योगदान करने वाली 9 विभूतियों को माहाराजश्री के कर-कमलों द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।इस समारोह में विभिन्न ग्रन्थों का विमोचन भी शंकराचार्य जी महाराज के द्वारा किया जाएगा । इस उत्सव के दौरान आदि शंकराचार्य भगवान् पर आधारित एकांकी का मंचन भी प्रस्तावित है। यह एकांकी काशी के उदीयमान रंगकर्मी उमेश भाटिया के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है।
पत्रकारवार्ता में आयोजन समिति के सदस्य क्रमशः साध्वी पूर्णम्बा दीदी,साध्वी शारदम्बा दीदी,ब्रम्हचारी मुकुंदानंद,डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी,प्रेस प्रभारी-सजंय पाण्डेय,रवि त्रिवेदी,रमेश उपाध्याय,यतींद्र चतुर्वेदी,सम्मलित थे।पत्रकारवार्ता के दौरान सर्वश्री:-हजारी कीर्ति शुक्ला,हजारी सौरभ शुक्ला,डॉ अभय शंकर तिवारी,ब्रम्हचारी राम चैतन्य,राम सजीवन शुक्ला,सुनील शुक्ला,सुनील उपाध्याय,सदानंद तिवारी,रविन्द्र मिश्रा,किशन जायसवाल,राकेश पाण्डेय,सतीश अग्रहरी,अनुराग दुबे,पीयूष तिवारी,गौरव सिंह,राम चन्द्र सिंह,राजेश तिवारी,अमित तिवारी,कृष्णा पराशर,आर्यन सुमन,शिवाकांत मिश्रा,अरुण ओझा आदि लोग उपस्थित थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चौपाल के जरिए हक हुक़ूक़ के लिए जुटा मांझी समाज
केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत बल्लिया में सरकार आपके द्वार चौपाल का भव्य आयोजन
शंकराचार्य ने कहा गाय बचाकर पापमुक्त होने का सनातनियों के पास अंतिम अवसर
एडीजी जोन ने फतेहगढ़ भ्रमण के दौरान महत्वपूर्ण पुलिसिंग संबंधी विषयों की विस्तृत की समीक्षा
एडीजी जोन ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :