होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  सीएएफ में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक
 
सीएएफ में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक
Updated: 5/7/2023 12:00:00 AM By Reporter-

सीएएफ में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के प्रवासी प्रजातियों पर पर्यावरण कार्यक्रम/सम्मेलन (यूएनईपी/सीएमएस) के सहयोग से मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (सीएएफ) क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों और उनके ठौर-ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र वाले देशों की नयी दिल्ली में 02 से 04 मई 2023 के दौरान बैठक आयोजित की।
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार, अश्विनी कुमार चैबे ने इस बैठक का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने ग्लासगोव में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलन सीओपी-26 में प्रधानमंत्री के अभियान (पर्यावरण सुरक्षा के लिये पर्यावरण अनुरूप जीवनशैली) ’लाइफ’ को अपनाने के आह्वान का जिक्र करते हुए कहाः…. यह देखकर अपार संतुष्टि है कि हमने मध्य एशियाई उड़ानमार्ग श्रृंखला वाले देशों की बैठक का आयोजन कर उनके विजन को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में प्रवासी पक्षियों सहित सभी तरह के जीवों का अस्तित्व बनाये रखने वाली सतत् जीवन शैली को अपनाना काफी महत्वपूर्ण होगा। यह, प्रधानमंत्री के लाइफ अभियान के साथ सीधा जुड़ता है जो कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण अनुरूप जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है और इस ग्रह के प्रति हमारी जवाबदेही की याद दिलाता है। इस बैठक के जरिये मध्य एशियाई उड़ानमार्ग क्षेत्र …….. में संरक्षण और सतत् विकास के साझे लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में हमने एक उल्लेखनीय कदम उठाया है।’’मध्य एशिया उड़ानमार्ग क्षेत्र के अर्मेनिया, बांग्लादेश, कज़ाखस्तान, क्रिग़िस्तान, कुवैत, मंगोलिया, ओमान, सउदी अरब, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित 11 देशों ने इस बैठक में भाग लिया। इनके अलावा सीएमएस, एईडब्ल्यूए और शिकारी पक्षी (रैप्टर) एमओयू के सचिव तथा राज्यों के मुख्य वन्यजीव वार्डन्स, भारत स्थित वैज्ञानिक संस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधि तथा विषय से जुड़े विशेषज्ञों ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक में प्रतिनिधियों ने प्रवासी पक्षियों के मध्य एशियाई उड़ानमार्ग के वास्ते एक संस्थागत ढांचा बनाये जाने पर सहमति जताई, इसमें क्रियान्वयन के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा की और सीएमएस सीएएफ कार्य योजना को अद्यतन बनाने के मसौदे को लेकर सहमति जताई। प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के बेहतर संरक्षण को लेकर आपसी सहयोग, व्यवहारों तथा विचारों के आदान-प्रदान के मामले में यह बैठक मध्य एशियाई उड़ानमार्ग श्रृंखला देशों के लिये महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई।संस्थागत ढांचा प्रणाली के तौर-तरीकों को लेकर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के बेहतर संरक्षण के लिए एक समन्वित पहल विकसित करना है। इन प्रयासों को और मजबूत करने तथा औपचारिक रूप देने पर भी आम सहमति बनी। मध्य एशियाई उड़ानमार्ग क्षेत्र पहल की औपचारिकता को प्रवासी पक्षियों और उनके प्रवास स्थल के बेहतर संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है। भारत में पक्षी विहार स्थलों के प्रबंधन और उनमें अपनाये जाने वाले व्यवहारों को देखने समझने के लिए प्रतिनिधियों ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सुल्तानपुर नेशनल पार्क का भी दौरा किया।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रक्षा मंत्री ने जीआईएल के पैराशूट केन्या रक्षा सचिव को किए भेंट।
प्रोफेसर को दिया गया भारत श्री राष्ट्रीय अवार्ड
अनवरगंज से मंधना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक" के संबंध में सांसद ने की रेल मंत्री से मुलाकात
शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने को सर्वोपरि महत्व दिया: नरेंद्र मोदी
प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण महत्वपूर्ण है – केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :