होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. विभाग के अन्य कर्मचारी पहुंचे कोतवाली दी तहरीर,सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्का पुरवा का मामला
  2.      
  3. मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
  4.      
  5. इस वसूली अभियान में ग्रामीणों ने कर्मचारी से की मारपीट
  6.      
  7. बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए चला रही अभियान
  8.      
  9. कन्नौज-बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण ने की अभद्रता
  10.      
  11. छिबरामऊ के प्राचीन लस्करी तालाब पर किया था कब्जा
  12.      
  13. अवैध निर्माण को प्रशासन ने पूरी तरह किया ध्वस्त
  14.      
  15. SDM की अगुवाई में फोर्स की मौजूदगी में चला बुलडोजर
  16.      
  17. कई बार चेतावनी देने के बाद भी दबंग किया हुये थे कब्जा
  18.      
  19. कन्नौज -तालाब पर कब्जे के बाद हुए निर्माण पर गरजा बुलडोजर
  20.      
  21. साथी के साथ मारपीट से उत्तेजित विभाग के अन्य कर्मचारी पहुँचे कोतवाली दी तहरीर,मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्का पुरवा का ।
  22.      
  23. मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर बायरल।
  24.      
  25. विभाग के इस बसूली अभियान में ग्रामीण ने विभाग के कर्मचारी से की मारपीट।
  26.      
  27. विभाग की टीम बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए गाँव चला रही चेकिंग अभियान।
  28.      
  29. कन्नौज-बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण ने की मारपीट ।
  30.      
  31. जिला कलेक्ट्रेट में सौंपा गया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन।
  32.      
  33. हत्यारों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग।
  34.      
  35. कन्नौज तहसील से कलेक्ट्रेट तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर भारत का प्रदर्शन।
  36.      
  37. कन्नौज - कासगंज में महिला अधिवक्ता के अपराह्न के बाद हत्या मामले में अधिवक्ताओं का आक्रोश।
  38.      
  39. जांच में दोषियों को बख्शा नही जाएगा- सीएमएस
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  एनडीआरएफ वाराणसी की विशेष पहल,डूबने से बचाव और बाढ़ बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
 
एनडीआरएफ वाराणसी की विशेष पहल,डूबने से बचाव और बाढ़ बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
Updated: 6/4/2023 12:00:00 AM By Reporter- praduman panday

एनडीआरएफ वाराणसी की विशेष पहल,डूबने से बचाव और बाढ़ बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक काशी भ्रमण पर आ रहे हैं। गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर लोग स्नान व पूजा अर्चना के लिए जाते है और इसके अतिरिक्त पर्यटक बोटिंग भी करते है। इस दौरान कई बार डूबने की घटनाएँ भी होती है। हाल ही में चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगाजी में तीन युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई थीं जिनमें से दो को एनडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा ख़ोज निकाला गया था।इन्हीं सब घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा, 11 एनडीआरएफ वाराणसी के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ की टीमें विशेष सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम की मुहीम सभी प्रमुख घाटों के साथ-साथ गंगा किनारे गावों में, जहाँ डूबने की अधिक घटनाएँ होती है पर लगातार चला रही हैं। जिसमें घाटों पर मौजूद नाव संचालकों, मल्लाहों, पुलिस कर्मियों, स्थानीय व घाटों पर आए लोगों को बचाव की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। इसके साथ ही बाढ़ से बचाव की भी जानकारी दी जा रही है। 
इसी कड़ी में आज निरीक्षक कानाराम के नेतृत्व में एनडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम द्वारा चौबेपुर के बरथरा कलन गाँव में विशेष सामुदायिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डूबने से बचाव, डूबे हुए पीड़ित के पेट से पानी निकालने की तकनीक, सीपीआर देना, घरेलू संसाधनों से तैरने वाले उपकरण बनाना आदि तकनीकों की जानकारी दी गई। जिसमें काफी संख्या में नाव संचालकों, मल्लाहों, स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाबा दरबार से गूंजा- जागें, त्यागें पॉलीथिन
संपूर्ण भारत में की जाएगी गोध्वज स्थापना भारत यात्रा - ब्रह्मचारी मुकुंदानंद
भजन संध्या में नामचीन कलाकारों ने बाबा दरबार में लगाई हाजरी
कैबिनेट मंत्री ने निशुल्क टूल किट का किया वितरण
सपा अध्यक्ष ने कन्नौज की जनता के लिये जारी किया सार्वजनिक नम्बर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :