होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 20 बच्चे हुए पुरस्कृत
 
दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 20 बच्चे हुए पुरस्कृत
Updated: 8/25/2023 12:23:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 20 बच्चे हुए पुरस्कृत |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सांसद सत्यादेव पचौरी ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। अब हम चांद पर भी पहुँच चुके हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीति व सुशासन से संभव हुआ है। यह बात सांसद ने दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के उदघाटन के बाद अपने सम्बोधन में कही। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, बांदा द्वारा शहर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश (मिट्टी को नमन वीरों का वंदन) अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आतंकियों से लोहा लेने वाले भारतीय सेना के कर्नल (रि०) ज़ाहिद सिद्दीकी का सम्मान किया गया। अपनी वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित कर्नल ज़ाहिद ने 38 वर्षों से अधिक भारतीय सेना में रह कर कई सफल सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि अपने प्रदेश के वैज्ञानिक जिन्होने इसरो में चंद्रयान की सफल गाथा लिखने में अपना योगदान दिया है। उन्हें प्रदेश में सम्मानित करना चाहिए। उन्होने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान है नौजवानों को विकास के महत्व को समझाने का। अगर युवा हो रहे विकास के महत्व को समझेंगे नहीं तो प्रगति बेकार है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही प्रधानमंत्री ने यह अभियान शुरू किया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। साथ ही विद्यालय की वाटिका में सांसद सत्यदेव पचौरी ने पौधरोपण किया व अमृत कलश पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल पर सांसद ने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलवाई।अपने संबोधन में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डीसी शुक्ला ने कहा कि अपना देश विश्व में अकेला ऐसा देश है जिसने विश्व में सर्वाधिक प्रगति की है। वो भी अलग-अलग संस्कृति के साथ। उन्होने कहा कि मिट्टी हमारी अस्मिता है। और हमारी अस्मिता हमारी माटी के साथ जुड़ी हुई है। 
कार्यक्रम में उपस्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रबन्धक व वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य शंकर वाजपेई ने कहा कि इस भव्य चित्र प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पुनः जीवित हो गई। इस कालखंड में हमारे देश ने अतुलनीय प्रगति की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर विभा दीक्षित ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने कहा कि हमारा अस्तित्व हमारे देश से है। एक मां हमें जन्म देती है और एक माँ पोषण देती है। हमें गर्व है भारतीय होने पर। साथ ही गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा एक चित्रकला, गायन, नृत्य व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी 20 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विजेता छात्र थे योगराज शर्मा, अनुष्का यादव, रजत वर्मा, अग्रिका शर्मा, ऋत्विका सिंह, भाव्या त्रिपाठी, पीयूष कुमार, अभिषेक गुप्ता, विराट खरे, आराध्या यादव, विनीत गुप्ता, शैली गुप्ता, अंकुर पांडे, केशव झा, प्रिंस गुप्ता, देवांश मिश्रा, मृत्युंजय दुबे, अंकुश पाल, अरुण व अर्श चतुर्वेदी रहे |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आईआईटी कानपुर में मटेरियल्स लगा कैंप छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा जगाने की पहल
जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है दृढ़ संकल्प
इकोक्रू ने 1.5 लाख छात्रों को किया स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक
हाईस्कूल में हरेंद्र राजपूत व इंटरमीडिएट में अनुराधा राजपूत ने किया टॉप
मयंक त्रिपाठी द्वारा दुसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी में दसवीं रेंक हासिल की
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :