होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  दो दिवसीय संगीत महोत्सव स्वरांजलि का शुभारंभ
 
दो दिवसीय संगीत महोत्सव स्वरांजलि का शुभारंभ
Updated: 9/4/2023 12:53:00 AM By Reporter- praduman panday

दो दिवसीय संगीत महोत्सव स्वरांजलि का शुभारंभ |
*भजन, गजल गायक जोड़ी ने लोगों को अपने शानदार भजन एवं गजलों के जरिए मंत्रमुग्ध किया |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। नाद- ब्रह्म के उपासक, बनारस शास्त्रीय संगीत के पुरोधा विश्वविख्यात तबला सम्राट पद्म विभूषण पण्डित किशन महाराज के जन्म-शताब्दी वर्ष के समापन पर "पंडित किशन महाराज फाउंडेशन" द्वारा दो दिवसीय संगीत-महोत्सव स्वरांजलि की दूसरी संध्या का शुभारम्भ कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस के भव्य सभागार में हुआ।
महोत्सव की प्रथम प्रस्तुति में काशी के गुणी सितारवादक व पंडित किशन महाराज के दौहित्र अमरेन्द्र मिश्र ने अपने दक्ष साथी कलाकारों के साथ बनारसिया ग्रुप की प्रस्तुति की जिसमें अमरेन्द्र मिश्र (सहतार), शानू मिश्र (सिंथेसाइजर), आदित्य मिश्र (तबला) अमृत मिश्र (पखावज), सुधीर गौतम(बांसुरी), रवि त्रिपाठी (काखून) ने सुमधुर संगति प्रदान की।
दूसरी प्रस्तुति में काशी के सुप्रसिद्ध सिद्धहस्त पंडित प्रवीण उद्धव ने अपने 51 तबला साधकों के साथ पंडित किशन महाराज की बंदिशों की प्रस्तुति की जिसमें सर्वप्रथम महाराज की की प्रिय गणेश परन.उठान, ठेके की चलन, गतें, टुकड़े आदि के माध्यम से तलांजलि दी।
इसके बाद आज की अंतिम प्रस्तुति में विख्यात भजन व गज़ल गायक जोड़ी पद्मश्री अहमद हुसैन व मुहम्मद हुसैन (जयपुर) ने अपने शानदार भजन एवम् ग़ज़लों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
स्वरांजलि कार्यक्रम की द्वितीय संध्या का शुभारंभ बनारस के लोकप्रिय नेता उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' द्वारा दीप प्रज्वलन व पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री धर्मेन्द्र सिंह, आर.पी.सिंह, संजीव शारदा को अध्यक्ष अशोक जी , उपाध्यक्षद्वय राजेश जैन, उदय राव, नीरज शर्मा, मोहन दूबे, विनोदशंकर उपाध्याय व सचिव अंजलि मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्रम एवम् मोमेंटो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन में पण्डित किशन महाराज फाउंडेशन के पदाधिकारियों में अमूल्य शर्मा, अशोक मिश्र क्लाउन आदि सहित नगर के गणमान्य संगीत रसिकों में हिन्दू युवा वाहिनी के अंबरीश सिंह भोला सहित  संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत मे संस्था की सचिव श्रीमती अंजलि मिश्रा द्वारा कलाकारों,अतिथियों , प्रेस/मीडिया के बंधुओं तथा काशी की संगीत रसिक जनता का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया गया।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीएमएस सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने राज्य में बाल्यावस्था ट्रॉमा एवं आपातकालीन देखभाल पर साझा किए महत्वपूर्ण
छात्रों ने महिलाओ को गृहवाटिका के लिए किया प्रेरित
31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन
नवीन मण्डी समिति में 836 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न
छह दिवसीय सुभानपुर मेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :