ग्राम भूरकोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर सम्पन्न
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूरकोनी,अमरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर / मेले का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 104 पशुपालकों एवं 309 पशुओं का पंजीकरण कर चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। शिविर में कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन चिकित्सा, कृमिनाशक दवापान, गर्भ परीक्षण आदि कार्य किए गए। पशुपालकों को कृमिनाशक दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया गया।शिविर में पशुओं के कुशल प्रबंधन,टीकाकरण, वर्गीकृत सीमन, नंद बाबा दुग्ध मिशन, मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना, पशुओं की टैगिंग एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान की धर्मपत्नी द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. धनपाल सिंह गंगवार प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी अमरिया, डॉ. नरेंद्र सिंह पाल पशु चिकित्साधिकारी जहानाबाद, श्री शिव कुमार राणा पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पैरावेट/पशु मित्र स्टाफ उपस्थित रहे।