होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब दूसरा बच्चा बेटी होने पर मिलेंगे छह हजार रुपये
 
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब दूसरा बच्चा बेटी होने पर मिलेंगे छह हजार रुपये
Updated: 9/7/2023 1:42:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब दूसरा बच्चा बेटी होने पर मिलेंगे छह हजार रुपये |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) -2.0 में अब दूसरा बच्चा कन्या (बेटी) होने पर छह हजार रुपए मिलेंगे। पहले केवल पहला बच्चा होने पर पांच हजार रुपए दिए जाते थे। भारत सरकार ने कुछ आवश्यक बदलाव के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-2.0 लागू की है। इसका नया पोर्टल अप्रैल में लांच किया जा चुका है, जिसमें डाटा शिफ्टिंग का काम अगस्त में पूरा हो गया। कानपुर जनपद में सितम्बर से नए पोर्टल की लांचिंग हो गयी है। इसके लिए ब्लॉकवार अधिकारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है । यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक रंजन ने दी। योजना के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना -2.0 में अब दूसरा बच्चा बेटी होने पर लाभार्थी को 6000 रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। यह भुगतान बच्ची के टीकाकरण कार्ड, मां के पहचान पत्र तथा अन्य सभी प्रपत्रों के सत्यापन के बाद किया जायेगा। यह लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनके बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2022 या उसके बाद हुआ हो। सरकारी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं पीएमएमवीवाई- 2.0 में पहली बार गर्भवती होने पर मिलने वाली राशि (पांच हजार रुपये) अब दो किस्तों में मिलेगी। पहले यह तीन किस्तों में दी जाती थी। योजना से जुडी जानकारी के लिए करें संपर्क प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम सहायक नियाज़ अहमद ने बताया कि यदि किसी को इस योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिये तो वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 8317055541 पर भी कॉल कर सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई थी। छह सालों में इस योजना से जनपद में एक लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री मातृ योजना की जिला समन्वयक डॉ गज़ाला इरम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना आवश्यक है। पहली बार मां बनने (पंजीकरण कराने) पर लाभार्थी को 3000 रुपये की पहली किस्त और बच्चे के जन्म के बाद दूसरा फॉर्म भरने पर दूसरी के 2000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-2.0 का लाभ लेने के लिए शासन की ओर से कुछ प्रावधान किये गये हैं, जिसके अनुसार- पारिवारिक आय आठ लाख रुपये प्रति वर्ष से कम हो मनरेगा जॉब कार्ड धारक हो |
किसान सम्मान निधि की लाभार्थी हो | श्रम कार्ड धारक हो आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी हो | बीपीएल राशन कार्ड धारक हो |आंशिक रूप से (40 प्रतिशत) या पूर्ण रूप से दिव्यांग हो | अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग की हो |राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कार्ड धारक हो| इनके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता को योजना का लाभ मिलेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर मंडल में गर्भनिरोधक अंतराल विधियों को अपनाने में दंपतियों ने दिखाई रुचि
गणपतिबप्पा महोत्सव पर गुजैनी में लगा नेत्र परीक्षण शिविर
विश्व का 5वां बड़ा कैंसर ऑपरेशन कर रचा नया इतिहास
रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला
मैकेनिकल वेंटीलेशन पर यूपीइस्कॉन 2023 द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :