होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  पोषण जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार वाहन रवाना
 
पोषण जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार वाहन रवाना
Updated: 9/9/2023 12:51:00 AM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

पोषण जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार वाहन रवाना 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को ककोर स्थित विकास भवन से मुख्य अतिथि सदर विधायिका गुडिया कठेरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया।इसके पश्चात जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन जिले में घूम कर पोषण माह संबंधी गतिविधियां का प्रचार करेगा और लोगों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता फैलाएगा। कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई हुई। इसके साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन एवं पांच स्वस्थ बालक/बालिकाओं को स्वस्थ्य बालक-बालिका का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान सदर विधायिका गुडिया कठेरिया ने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि राष्ट्रीय पोषण माह पूरी तरह से सफल रहे। उन्होंने सभी जिले वासियों से राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान उन्हें दी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों का पालन करने एवं उन्हें आत्मसात करने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा की इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम "सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत" निर्धारित की गई है। पोषण अभियान के अन्तर्गत छह वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार किये जाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा ने कहा की वर्ष 2018 से हर साल सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। सभी को संबोधित करते हुए पोषण माह के बारे में कहा कि यह माह नौनिहालो एवं गर्भवती माताओं के प्रति समर्पित होगा । जिससे देश के भावी भविष्य के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देते हुए उनमें व्याप्त कुपोषण को समाप्त किया जायेगा। प्रधानमत्री एवं प्रदेश मुख्यमंत्री का यही सपना है कि देश का हर बच्चा जो की देश का भविष्य है वह स्वस्थ एवं सुपोषित हो । 
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस माह प्रमुख रूप से ‘प्रभावी स्तनपान व संपूरक आहार’, ‘स्वस्थ बालक स्पर्धा’, ‘पोषण भी पढ़ाई भी’, ‘मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण स्तर में सुधार’, ‘मेरी माटी-मेरा देश’, 'मोटे अनाज ' एवं 'पोषण वाटिका' की उपयोगिता व महत्व, ‘जनजातीय केन्द्रित पोषण अभिमुखीकरण’ एवं ‘एनीमिया (खून की कमी) स्तर में सुधार के लिए परीक्षण, उपचार व संवाद’ पर ज़ोर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पोषण माह के दौरान किये जा रहे कार्यक्रमों व गतिविधियों के फोटोग्राफ तथा वीडियो एवं उसका संक्षिप्त विवरण सहित नियमित रूप से जन आन्दोलन डैशबोर्ड ‘पोषण अभियान’ पर अपलोड किया जाएगा। पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर भी नियमित डाटा फीडिंग पर ज़ोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कामिनी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सुधा त्रिपाठी समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी, समस्त ब्लॉक समन्वयक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर मंडल में गर्भनिरोधक अंतराल विधियों को अपनाने में दंपतियों ने दिखाई रुचि
गणपतिबप्पा महोत्सव पर गुजैनी में लगा नेत्र परीक्षण शिविर
विश्व का 5वां बड़ा कैंसर ऑपरेशन कर रचा नया इतिहास
रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला
मैकेनिकल वेंटीलेशन पर यूपीइस्कॉन 2023 द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :