होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  चौरंगी होगी थाली तभी मिलेगा पोषण भरपूर
 
चौरंगी होगी थाली तभी मिलेगा पोषण भरपूर
Updated: 9/13/2023 6:40:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

चौरंगी होगी थाली तभी मिलेगा पोषण भरपूर
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए गर्भवती को कम से कम एक आहार अतिरिक्त रूप से लेना चाहिए और गर्भवती महिला की थाली चौरंगी होनी चाहिए अर्थात उनकी थाली में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें जैसे रोटी व चावल, प्रोटीन वाली चीजें जैसे दाल, विटामिन और खनिज पदार्थ वाली चीजें जैसे हरी सब्जियां और विटामिन ए से युक्त चीजें जैसे पीले फल भी होना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान चार बार प्रसव पूर्व जांच हो तथा माह में एक बार कम से कम अपना वजन करना चाहिए। पूरे गर्भकाल में गर्भवती के वजन में 10 से 12 किलोग्राम की वृद्धि होनी चाहिए। कुछ ऐसी ही जानकारियां मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहतआयोजित हुए गोदभराई दिवस पर दी गयी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने खाने की मात्रा को बढ़ाहुए नियमित रूप से पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए प्रेरित किया ।
इसी क्रम में ब्लॉक अछल्दा के आंगनबाड़ी केंद्र औतों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने सहायिका माधुरी के साथ मिलकर गर्भवती अनुराधा को फूल माला पहनाई, चुनरी ओढ़ाकर और पोषण युक्त वस्तुओं की टोकरी प्रदान कर गोदभराई की रस्म अदा की। टोकरी में गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि थे। अनुराधा ने बताया कि वह पहली बार गर्भवती हुई है। उसके परिवार में गोद भराई की रस्म भी होती है, लेकिन इस कार्यक्रम मे सम्मान के साथ उसे कई अहम जानकारियां भी मिली हैं। वह स्वयं व अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देगी। इसके अलावा अपने परिवार व आसपास गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन लेने के प्रति जागरूक करेगी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि गोद भराई कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराने, साफ सफाई रखने और भोजन समय से लेने के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को समझाया गया कि अपने आहार में पौष्टिक चीजें शामिल करें। गर्भवती की सासों (पति की मां) को समझाया गया कि वह अपनी बहुओं के खानपान का विशेष ध्यान रखे। यदि अभी खानपान ठीक रहेगा तो बच्चा भी सेहतमंद रहेगा और मां और बच्चे को बीमारी नहीं लगेगी। इस दौरान जिन माताओं के बच्चे छह महीने से ज्यादा के हो गए हैं, उन्हें ऊपरी आहार के बारे में समझाया गया कि न तो ज्यादा भोजन करें और न ही कम मात्रा में भोजन करें। इतना संतुलित आहार लें कि मां और बच्चे दोनों सेहतमंद रहे। इसके अलावा उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी जानकारी दी गई।इस मौके पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, धात्री महिलायें व बच्चों सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में
उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
14 वर्ष तक के बच्चों की आंखों की होगी जांच
कानपुर मंडल में गर्भनिरोधक अंतराल विधियों को अपनाने में दंपतियों ने दिखाई रुचि
गणपतिबप्पा महोत्सव पर गुजैनी में लगा नेत्र परीक्षण शिविर
विश्व का 5वां बड़ा कैंसर ऑपरेशन कर रचा नया इतिहास
रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :