होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  विश्व COPD दिवस पर UPUMS में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 
विश्व COPD दिवस पर UPUMS में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Updated: 11/19/2026 6:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विश्व COPD दिवस पर UPUMS में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।सैफई, 19 नवंबर 2026। विश्व COPD दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के श्वसन चिकित्सा विभाग (Department of Respiratory Medicine) द्वारा क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य COPD के कारणों, लक्षणों, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करना था। इस दौरान धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से बचने, वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम करने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लेने का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह, प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार एवं डीन प्रो. (डॉ.) उषा शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्वसन चिकित्सा विभाग से डॉ. आदित्य कुमार गौतम, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. प्रशांत यादव एवं डॉ. नम्रता सहित विभाग के चिकित्सकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने बताया कि COPD फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। धूम्रपान का पूर्ण त्याग, नियमित दवाओं का सेवन, इनहेलर तकनीक की सही जानकारी एवं पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन के माध्यम से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय के श्वसन चिकित्सा विभाग ने आमजन एवं मरीजों से अपील की कि सांस फूलना, लंबे समय तक खांसी रहना, लगातार बलगम आना अथवा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
मरीजों की सुविधा के लिए UPUMS की नई ओपीडी स्थित कक्ष संख्या 27 में श्वसन चिकित्सा विभाग संचालित है। सांस संबंधी किसी भी समस्या से पीड़ित मरीज जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित उपचार के लिए यहां आकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क कर सकते हैं।
विश्व COPD दिवस पर विभाग ने संदेश दिया कि सांस संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें इस बीमारी से जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार से COPD के प्रभाव को कम कर स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीना संभव है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ई-सारथी परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में यूपीयूएमएस सैफई में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को ऑफलाइन किए जाने की, की मांग
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित
आईएमए ब्लू ने टी-20 मुकाबले में आईएमए रेड को किया पराजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :