होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  पीएम मोदी के जन्मदिन पर 73 क्षय रोगियों में हुआ पोषण पोटली का वितरण
 
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 73 क्षय रोगियों में हुआ पोषण पोटली का वितरण
Updated: 9/17/2023 10:06:00 PM By Reporter- praduman panday

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 73 क्षय रोगियों में हुआ पोषण पोटली का वितरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा रविवार को विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में 73 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया तथा मरीजों में फल का भी वितरण किया गया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में क्षय रोग मुक्त अभियान के तहत देश 2025 तक क्षय रोग से मुक्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2014 से ही समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। 
   डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी जी ने दो - दो कैंसर अस्पताल, बीएचयू ट्रामा सेंटर, केंद्र एवं राज्य के कर्मचारियों के अस्पतालों को ठीक कराना, बीएचयू सुपर स्पेशलिटी विंग बनवाना, कोविड काल में हर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था, निःशुल्क वैक्सीनेशन तथा दवा भी उपलब्ध कराया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि दवाइयां तो आप लोगों को निःशुल्क मिल रही है ना ? 
उन्होंने क्षय रोगियों का आह्वान किया कि पीएम मोदी जी के क्षय मुक्त भारत अभियान में सहयोग प्रदान करें तथा चिकित्सकों की सलाह हमेशा माने। उन्होंने कहा कि जनता ने भी माना है कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में चिकित्सकों की टीम क्षय रोग मुक्ति के लिए 24 घंटे कार्य कर रही है। उन्होंने क्षय रोगियों से आह्वान किया की दवा का क्रम न टूटे। साथ ही कहा कि क्षय रोगियों के साथ पूरी सरकार और संगठन साथ-साथ है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने कहा कि क्षय रोग के मरीजों को डाइट में हाई प्रोटीन को ज्यादा रखना चाहिए। उन्होंने क्षय रोग के मरीजों का आह्वान किया कि उनके परिजनों में कहीं भी किसी प्रकार का लक्षण प्रतीत होता है तो उनका एनजीओ के माध्यम से एक्सरे कराया जाता है कि उनमें कोई बीमारी का लक्षण तो नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच कि गरीबों को बेहतर व स्वस्थ जीवन मिले, ऐसी उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए यहां पर क्षय रोगियों को पोटली वितरित किया जा रहा है। 
   कार्यक्रम में सहयोगी संस्था श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल ने वादा किया कि पूरा समाज टीबी उन्मूलन के लिए जो भी सहयोग होगा उसे पूरा करेंगे।इस दौरान मुख्य रूप से विधायक में पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर पीयूष राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर अमित सिंह, डॉक्टर अन्वित, जिला कार्यक्रम समन्वयक संजय चौधरी, श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल, मंत्री संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता व संदीप चौरसिया, महानगर मंत्री नीरज जायसवाल व डॉक्टर हरि केसरी, योगेश सिंह पिंकू, पियूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
टीएसएच व पर्यावरण पर शहर को मिला देश में तीसरा स्थान।
यूनिपोल के जरिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय
साहू वैश सभा ने तीज के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाटी साड़ी
दक्षिणी विधानसभा में "मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकली विशाल कलश यात्रा
वृक्षा रोपड़ के उपरान्त कब्रिस्तान की सफाई के लिये किया श्रमदान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :