भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया बूथ सशक्त करने के मन्त्र
-पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित हुई बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला
-कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमो को लेकर हुई चर्चा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।भाजपा के जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित हुई।कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिये कार्यकर्ताआें को बूथ सशक्तिकरण के टिप्स दिये, साथ ही आगामी कार्यकमो पर भी चर्चा की गई।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री पूनम दुबे ने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बूथ सशक्तिकरण अभियान का दूसरा चरण है। इस दूसरे चरण का आरंभ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष के सत्यापन का कार्य पूर्ण करना है। इसके लिए मंडल प्रवासी तय कर भेजे जाएंगे, जिनका मंडल पर प्रवास कर बताये जा रहे सभी कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि बूथ ही पूरे चुनाव की धुरी है, क्योंकि अगर बूथ जीता तो चुनाव जीता। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी को हर बूथ तक पहुंचकर बूथ की समीक्षा करनी है और इस बात पर ध्यान देते हुए काम करना है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत हो तथा बूथ स्तर की कमेटी को एक्टिव करना है, जिससे कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम हर बूथ को जीतकर मोदी जी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बना सकें। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा हमेशा इस मंत्र को लेकर चलती है कि बूथ जीता चुनाव जीता। कहा कि यदि हम बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही हमें कोई चुनाव नहीं हरा सकता, इसलिए इस अभियान का नाम बूथ सशक्तिकरण रखा गया है।कहा कि हमें बूथ को बहुत सशक्त करना है और बूथ के हर कार्यकर्ता को एक्टिव करना है तथा प्रदेश द्वारा भेजे गए हर कार्य को बूथ स्तर पर करना है।कार्यशाला में देवेन्द्र देव, शैलेंद्र द्विवेदी, हरिबक्स सिंह, रामवीर कठेरिया, अशोक सिंह, शरद मिश्रा, जीतू तिवारी, आशुतोष मिश्रा, लोकेन्द्र चौहान, श्यामू राजपूत, अभिमन्यु ठाकुर, अभिषेक पांडे, यशवंत राजपूत, हिमांशू सक्सेना, रामबाबू कटियार,रामजीवन राजपूत, वीना चौहान, मुनीश मिश्रा,विपिन दुबे, कुलदीप दोहरे, विशाल दुबे, संजीव तिवारी सहित मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।