होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  एनडीए को मिलती बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ता झूमे
 
एनडीए को मिलती बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ता झूमे
Updated: 11/14/2025 8:19:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एनडीए को मिलती बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ता झूमे 
U-ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के बीच मनाया जश्न 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । प्रातः 9 बजे से ही बिहार चुनाव परिणामों के रुझानों में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलनी प्रारंभ हो गई। देखते-देखते दोपहर 1 बजे जैसे ही रुझानों में एनडीए ने 200 सीटों के आंकड़े को छुआ, भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर उत्साह से झूम उठे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए जश्न का माहौल बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ जय श्री राम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। भाजपा महिला मोर्चा की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और विजय उत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी ने सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर विजय की बधाई दी। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता तथा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन यादव भी अपने कार्यकर्ताओं संग उत्सव में शामिल हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन की प्रतिबद्धता और एनडीए के गठबंधन की मजबूती का प्रमाण है। जनता ने विकास, सुरक्षा और स्थिरता को चुना है। यह परिणाम आने वाले समय में और भी बड़ी जीतों का संकेत है।सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि एनडीए की यह बढ़त कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक परिश्रम किया। बिहार की जनता ने जाति की राजनीति को पीछे छोड़ विकास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। जश्न देर शाम तक चलता रहा और कार्यकर्ताओं में भविष्य के प्रति नई ऊर्जा व उत्साह का संचार स्पष्ट रूप से देखा गया। प्रमुख रूप से अनूप अवस्थी उपेंद्र पासवान, रघुनंदन भदौरिया,पं बालचंद्र मिश्र,दीपू पांडे,मनीष त्रिपाठी,कौशल किशोर दीक्षित,नवीन पंडित,प्रकाश वीर आर्य,राधेश्याम पाण्डेय, रीता शास्त्री, रामदेव शुक्ला, जय प्रकाश कुशवाहा ,आनंद राजपाल आदि रहे |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भाजपा के विभिन्न अभियानों और एसआईआर की रणनीति पर हुई समीक्षा
राष्ट्रीय महामंत्री एवं पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज एक दिवसीय प्रवास
चुनाव में जीत का प्रमुख हथियार है मतदाता सूची : प्रकाश पाल
9 को राज्य व्यापी कार्यक्रम को सफल बनायें हेतु बसपाइयों ने कसी कमर |
अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :