होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  कानपुर मंडल में गर्भनिरोधक अंतराल विधियों को अपनाने में दंपतियों ने दिखाई रुचि
 
कानपुर मंडल में गर्भनिरोधक अंतराल विधियों को अपनाने में दंपतियों ने दिखाई रुचि
Updated: 9/25/2023 8:47:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर मंडल में गर्भनिरोधक अंतराल विधियों को अपनाने में दंपतियों ने दिखाई रुचि |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शादी के दो साल बाद ही पहले बच्चे के जन्म की योजना बनायी जाए और दूसरे बच्चे के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर जरूर रखा जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बहुत कारगर और सुरक्षित साधनों से युक्त बास्केट ऑफ़ च्वॉइस मुहैया करा रखी है। बास्केट ऑफ़ च्वॉइस में मौजूद नौ साधनों में उपलब्ध गर्भनिरोधक अस्थायी साधन बहुत ही कारगार साबित हो रहें हैं। कानपुर मंडल के सभी छह जिलों में सीमित परिवार को लेकर दंपति परिवार नियोजन के सुरक्षित उपाय बेहतर तरीके से अपना रहें हैं। इसी वजह से साल-दर-साल परिवार नियोजन की प्रगति का ग्राफ बढ़ रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफ एचएस-5) के आंकड़ों के अनुसार परिवार नियोजन के किसी भी आधुनिक साधन को अपनाने में कन्नौज में 40.1, इटावा में 24.5, कानपुर नगर में 17.9, फर्रुखाबाद में 17.1, कानपुर देहात में 16.9 और औरैया में 2.6 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोगों में यौन जागरूकता बढ़ाने, अनियोजित गर्भधारण तथा यौनजनित रोगों (एसटीडी) से बचाव के बारे में जागरूकता लाने और युवाओं को सही उम्र में प्रजनन का निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए 26 सितंबर को दुनिया भर में विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है- ‘विकल्प की शक्ति’। डॉ अंजू दुबे, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का कहना है कि गर्भनिरोधक साधनों को अपनाकर जहां महिला के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है, वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को भी कम किया जा सकता है। साथ ही परिवार नियोजन से जहां एक ओर गर्भनिरोधक साधनों से कुल प्रजनन दर में कमी आएगी, वहीं खुशहाल परिवार बनेगा। उनका कहना है की मंडल के सभी जिलों में स्वास्थ्य इकाइयों पर विवाह के दो साल बाद ही बच्चे की योजना बनाने और दो बच्चों के जन्म के बीच तीन साल का सुरक्षित अंतर रखने का संदेश देते हुए परिवार नियोजन के अस्थायी साधन जैसे कंडोम, माला एन, छाया व ईसी पिल्स एवं अन्य गर्भनिरोधक गोली मुहैया कराई जा रही हैं। परिवार नियोजन का महत्व राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनवीकरण  परियोजना एजेंसी (सिफ्प्सा) के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक राजन प्रसाद परिवार नियोजन का महत्व बताते हुये कहते हैं कि परिवार नियोजन का मतलब यह तय करना है कि आपके कितने बच्चे हों और कब हों? इसके लिए तमाम उपलब्ध साधनों में से कोई एक साधन चुन सकते हैं। इससे माताएं व बच्चे ज्यादा स्वस्थ रहते है वही जोखिम पूर्ण गर्भ की भी रोकथाम होती है। वह बताते है कि गर्भधारण, प्रसव, तथा असुरक्षित गर्भपात की समस्याओं के कारण महिलाएं और शिशु मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। इनमें अनेक मृत्यु को परिवार नियोजन के द्वारा रोका जा सकता है।गर्भनिरोधक अपनाने पर मिलती है प्रोत्साहन राशि मंडलीय एफपीएलएमआईएस प्रबंधक अर्जुन प्रजापति बताते है कि गर्भ निरोधक साधनों को अपनाने में प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चिकित्सकों ने पहली रोबोट सहायता प्राप्त ट्यूबल रिवर्सल आपॅरेशन को दिया अंजाम
रीजेंसी हॉस्पिटल ने की पहली रोबोट-सहायता प्राप्त ट्यूबल रिवर्सल सर्जरी |
विश्व अस्थमा दिवस के संबंध में बोले चिकित्सक इनहेलर उपचार को बनाए सुलभ
85 बच्चों का हुआ निशुल्क स्वर्ण प्राशन
ब्रेस्ट मिल्क एक्सप्रेशन रूम की हुई स्थापना, शिशुओ को मां का दूध मिलने में होगा सहायक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :