होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  वीके पांडियन को दशहरा का दिया बड़ा गिफ्ट
 
वीके पांडियन को दशहरा का दिया बड़ा गिफ्ट
Updated: 10/25/2023 7:34:00 AM By Reporter-

वीके पांडियन को दशहरा का दिया बड़ा गिफ्ट |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक के केन्द्र बने अपने व्यक्तिगत तथा फाइव टी सचिव वीके.पांडियन को दशहरा का बड़ा उपहार दिया है। पांडियन के इस्तीफे के 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री नवीन कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए उन्हें 5-टी और नवीन ओडिशा के चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। पांडियन ने सोमवार को आईएएस कैडर से सेवानिवृत्ति ले ली थी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पांडियन सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अधीन काम करेंगे। बताया गया है कि वीके पांडियन को कैबिनेट मंत्री के पद पर 5-टी और नवीन ओडिशा के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।इसी के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस फैसले ने वीके पांडियन के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि वीके पांडियन नवीन पटनायक के करीबी की भूमिका में ही रहेंगे।
2000 बैच के आईएएस अधिकारी थे पांडियन
वीके पांडियन 2000 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने पंजाब कैडर से अपने कार्यकाल की शुरूआत की थी। इसके बाद यहां की आईएएस अधिकारी सुजाता राउत के साथ उनको प्रेम हो गया और उन्होंने उनके साथ शादी कर ली थी। इसके बाद पांडियन ने अपना कैडर परिवर्तन करके ओडिशा आ गए। पांडियन ने ओडिशा में साल 2002-04 तक अपना कैरियर कलाहांडी जिले के धर्मगढ़ से उपजिलाधिकारी के रूप में शुरू किया। इसके बाद 2005-07 तक मयूरभंज जिले के जिलाधिकारी, 9 अप्रैल 2007 से 29 अप्रैल 2011 तक गंजाम में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया।
चूंकि, गंजाम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का चुनावी जिला रहा है, इसी कारण वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सीधे संपर्क में आ गए। इसके बाद मई 2011 में वह मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 2019 में 5-टी सचिव बनाया गया था।
जिलों के दौरे को लेकर बने विपक्ष का निशाना
इस बीच वीके पांडियन ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर जिलों का दौरा शुरू कर दिया था। इसे लेकर राज्य की राजनीति खूब गरमाई और विपक्षी दलों ने सड़क से लेकर विधानसभा तक इसका पुरजोर विरोध किया। विपक्ष नौकरशाहों के समक्ष जनप्रतिनिधियों की गिरती प्रतिष्ठा को लेकर लगातार नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोल रहा था।
इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर की सांसद तथा भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता षाड़ंगी ने केंद्रीय कार्मिक विभाग के पास लिखित शिकायत करते हुए वीके पांडियन के खिलाफ आईएएस कैडर नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। इस शिकायत के आधार पर राज्य के प्रमुख सचिव को जांच का निर्देश दिया गया था। हालांकि अभी तक इस जांच में क्या पाया, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
माथुर वैश्य समाज के स्वयंसेवकों ने लोगों को निःशुल्क ठंडा पानी किया वितरित
प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप हेतु पंकज चौधरी को आमंत्रण
₹1,500 करोड़ की वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
पूर्व छात्र ने केमिकल इंजीनियरिंग अवसंरचना के लिए 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर का दिया योगदान
भूटान में सम्मानित हुए काशी के डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :