होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वाराणसी -40 वां श्री श्याम महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
  2.      
  3. वाराणसी-दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का 7वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
  4.      
  5. कानपुर- केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा मंगलवार को करवा चौथ के उपलक्ष में समिति द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क मेंहदी शिविर कार्यक्रम का आयोजन केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में किया गया।
  6.      
  7. कानपुर -सीएसए में देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई।
  8.      
  9. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा,मैनपुरी एवं औरैया जनपद में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रो का किया दौरा
  10.      
  11. कानपुर-एडीजी जोन ने लौहपुरुष के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण |
  12.      
  13. कानपुर-पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की दिलाई शपथ
  14.      
  15. कानपुर -आर्युवेद से कई बीमारियों का सफल इलाज- वैद्य बालेन्द्रू प्रकाश
  16.      
  17. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर पर बीएससी कृषि सप्तम सेमेस्टर की छात्राओं का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रारंभ हुआ।
  18.      
  19. कानपुर- गंगा टास्क फोर्स और 54 एनसीसी कैडेटस ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
  20.      
  21. कानपुर - आई. आई. टी., कानपुर स्थित शिक्षा सोपान पुस्तकालय मे महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर परिचर्चा आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा त्रिपाठी ने की |
  22.      
  23. कानपुर -परेड में दुकानें हटाने का विरोध,विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठे, बोले- लोगों से छिन जाएगा रोजगार
  24.      
  25. कानपुर- प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कानपुर सेक्टर द्वारा सतर्कता जन-जागरूकता अभियान (30 अक्टूबर से 05 नवंबर) सप्ताह का शुभारम्भ अटल बिहारी बाजपेई सभागार, कानपुर विकास प्राधिकरण में किया गया।
  26.      
  27. उत्तर प्रदेश-एसीपी त्रिपुरारी पांडेय के निधन पर शोक की लहर।
  28.      
  29. कानपुर- घाटमपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत महिला घायल
  30.      
  31. कानपुर -मुख्यमंत्री आगमन पर मर्चेंट चैम्बर में हुई आलाधिकारियों की बैठक Upda
  32.      
  33. कन्नौज -59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कूंडी बाले स्वामी जी
  34.      
  35. कन्नौज:नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास
  36.      
  37. कानपुर-मुख्यमंत्री प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर एडीजी जोन ने ब्रीफिंग कर दिए निर्देश |
  38.      
  39. कानपुर घाटमपुर सर्किल के 8 स्थानों पर हुआ रावण पुतला दहन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  केन्द्रीय रक्षामंत्री ने अरुणांचल प्रदेश के तवांग में किया शस्त्र पूजन
 
केन्द्रीय रक्षामंत्री ने अरुणांचल प्रदेश के तवांग में किया शस्त्र पूजन
Updated: 10/25/2023 7:43:00 AM By Reporter-

केन्द्रीय रक्षामंत्री ने अरुणांचल प्रदेश के तवांग में किया शस्त्र पूजन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस ईटानगर. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने मंगलवार (24 अक्‍टूबर) को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजन किया और चीन के साथ सीमा के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दशहरा पर्व मनाया. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत की सैन्य तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की और अटूट प्रतिबद्धता और अद्वितीय साहस के साथ सीमा की रक्षा करने के लिए सैनिकों की सराहना की.
रक्षा मंत्री ने अग्रिम चौकियों का किया निरीक्षण
रक्षा मंत्री स‍िंह ने बुम-ला और कई अन्य अग्रिम चौकियों का न‍िरीक्षण भी क‍िया. इसके बाद सैनिकों के साथ बातचीत की. उन्‍होंने कहा क‍ि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. रक्षा उपकरणों के स्वदेशी उत्पादन के जर‍िये देश के सैन्य कौशल को मजबूत करने के लिए सभी कोश‍िश की जा रही हैं उन्होंने कहा क‍ि आप कठोर परिस्थितियों में जिस तरह से बॉर्डर की रक्षा और सुरक्षा कर रहे हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है. उन्‍होंने कहा क‍ि देशवासियों को आप पर गर्व है. आपकी वजह से देश और लोग सुरक्षित हैं. तवांग में सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा करने के बाद के बाद स‍िंह ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. उन्होंने सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों की ‘धार्म‍िकता और धर्म’ को विजयदशमी के त्योहार के लोकाचार का जीवंत प्रमाण बताया.
‘भारत अब सबसे शक्तिशाली देशों में से एक’  
रक्षा मंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता और प्रतिबद्धता वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद के पीछे मुख्य कारणों में से एक है और यह अब सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है. सिंह ने आर्थिक क्षेत्र में भारत की सफलता को देश की बढ़ती वैश्विक छवि के कारणों में से एक बताया. साथ ही यह भी कहा कि अगर सशस्त्र बलों ने देश की सीमा की प्रभावी ढंग से रक्षा नहीं की होती, तो इसका कद नहीं बढ़ता.
‘पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर 3 साल से बना है गतिरोध’
रक्षा मंत्री ने कहा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर 3 साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है.
गृह मंत्री रहने के समय भी व‍िजयदशमी पर ‘शस्त्र पूजा’ करते रहे राजनाथ स‍िंह 

वहीं देखा जाए तो दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. प‍िछले कई सालों से दशहरा के दौरान ‘शस्त्र पूजा’ करते रहे हैं. एडीए सरकार में गृह मंत्री रहते हुए भी राजनाथ स‍िंह व‍िजयदशमी के द‍िन ‘शस्त्र पूजा’ किया करते थे.
बॉर्डर एर‍िया में शांति नहीं होती तब तक संबंध सामान्य नहीं हो सकते
इस बीच देखा जाए तो भारत लगातार कहता आ रहा कि चीन के साथ तब तक उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती. सेना ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के काफी क्षेत्रों के साथ-साथ करीब 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती को काफी बढ़ा दिया है.

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विवि में लोकतंत्र व संविधान पर हुई चर्चा
मत्स्य पालन समस्याओं पर सौंपा सम्बोधित ज्ञापन
प्रधानमंत्री ने पूरे देश को दी विजयदशमी की बधाई
वीके पांडियन को दशहरा का दिया बड़ा गिफ्ट
कण-कण में देवी देवताओं का वास है-पीएम मोदी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :