होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वाराणसी -40 वां श्री श्याम महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
  2.      
  3. वाराणसी-दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का 7वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
  4.      
  5. कानपुर- केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा मंगलवार को करवा चौथ के उपलक्ष में समिति द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क मेंहदी शिविर कार्यक्रम का आयोजन केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में किया गया।
  6.      
  7. कानपुर -सीएसए में देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई।
  8.      
  9. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा,मैनपुरी एवं औरैया जनपद में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रो का किया दौरा
  10.      
  11. कानपुर-एडीजी जोन ने लौहपुरुष के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण |
  12.      
  13. कानपुर-पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की दिलाई शपथ
  14.      
  15. कानपुर -आर्युवेद से कई बीमारियों का सफल इलाज- वैद्य बालेन्द्रू प्रकाश
  16.      
  17. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर पर बीएससी कृषि सप्तम सेमेस्टर की छात्राओं का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रारंभ हुआ।
  18.      
  19. कानपुर- गंगा टास्क फोर्स और 54 एनसीसी कैडेटस ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
  20.      
  21. कानपुर - आई. आई. टी., कानपुर स्थित शिक्षा सोपान पुस्तकालय मे महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर परिचर्चा आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा त्रिपाठी ने की |
  22.      
  23. कानपुर -परेड में दुकानें हटाने का विरोध,विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठे, बोले- लोगों से छिन जाएगा रोजगार
  24.      
  25. कानपुर- प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कानपुर सेक्टर द्वारा सतर्कता जन-जागरूकता अभियान (30 अक्टूबर से 05 नवंबर) सप्ताह का शुभारम्भ अटल बिहारी बाजपेई सभागार, कानपुर विकास प्राधिकरण में किया गया।
  26.      
  27. उत्तर प्रदेश-एसीपी त्रिपुरारी पांडेय के निधन पर शोक की लहर।
  28.      
  29. कानपुर- घाटमपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत महिला घायल
  30.      
  31. कानपुर -मुख्यमंत्री आगमन पर मर्चेंट चैम्बर में हुई आलाधिकारियों की बैठक Upda
  32.      
  33. कन्नौज -59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कूंडी बाले स्वामी जी
  34.      
  35. कन्नौज:नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास
  36.      
  37. कानपुर-मुख्यमंत्री प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर एडीजी जोन ने ब्रीफिंग कर दिए निर्देश |
  38.      
  39. कानपुर घाटमपुर सर्किल के 8 स्थानों पर हुआ रावण पुतला दहन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
 
विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
Updated: 11/9/2023 11:53:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड |
U-दीपावली पर घर आने वाले प्रवासियों व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों के कार्ड बनाने पर जोर |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान शुरू किया गया है जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान के दौरान दीपावली पर घर आने वाले पात्र प्रवासियों और गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में छह या छह से अधिक सदस्यों वाले लाभार्थी परिवारों को सेवा देने पर विशेष जोर होगा। इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार कार्ड बनवाने में राशन कार्ड धारकों की भी मदद ली जा सकती है।‌मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक रंजन का कहना है कि जिलाधिकारी विशाख जी के नेतृत्व व निर्देशन में इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड धारक प्रति लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाती है । कार्डधारकों को देश के किसी भी सम्बद्ध सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद यह सुविधा बिना समय गवाएं मिलती है । इस योजना से हाल ही में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में छह या छह से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को भी जोड़ा गया है। ऐसे परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है जिनमें केवल वरिष्ठ नागरिक ही सदस्य हैं। ऐसे नये सदस्यों का कार्ड बनाने पर अधिक जोर है । प्रमुख सचिव के पत्र के अनुसार विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाये जाएंगे। कैम्प के एक दिन पहले योजना के लाभार्थियों को आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिये आयोजन स्थल की सूचना दी जाएगी। ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए माईकिंग का भी उपयोग किया जायेगा | प्रत्येक ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इस अभियान के नोडल अधिकारी होंगे और वह एक नोडल टीम गठित करेंगे जो कार्ययोजना को पूरा कराएगी। अभियान की सफलता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लेने के लिए कहा गया है । प्रमुख सचिव ने इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का भी निर्देश दिया है।आयुष्मान एप का करें प्रचार आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ एसपी यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह लोगों के बीच आयुष्मान एप की मदद से खुद आयुष्मान कार्ड बनाने के तरीकों के बारे में प्रचार प्रसार करें। जन औषधि केंद्रों और समाचार पत्रों के माध्यम से क्यू आर कोड का प्रदर्शन किया जाए जिसे स्कैन कर लोग अपने मोबाइल में आयुष्मान एप के इस्तेमाल के तरीके का वीडियो देख सकें और खुद अपना कार्ड बना सकें।जनपद के 3,99,574 लाभार्थियों का बनना है कार्ड‌नोडल अधिकारी के अनुसार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में जनपद के छह या छह से अधिक सदस्यों वाले 55,700 परिवारों और सभी वरिष्ठ सदस्यों वाले 29,777 परिवारों को योजना में शामिल किया गया है । पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वाले 3,53,383 पात्र लाभार्थियों में से केवल 1,39,681 लाभार्थियों का ही आयुष्मान कार्ड अभी तक बनाया जा सका है । अभियान के जरिये 2,59,893 अन्य लाभार्थियों का कार्ड बनाने पर विशेष जोर होगा ।जिले की स्थिति नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के कुल 12,74,639 लाभार्थी के सापेक्ष 5,65,150 कार्ड बन चुके हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिथकों से ऊपर उठकर पुरुष अपनाएं नसबंदी - अपर निदेशक
मलाशय कैंसर का इलाज करना काफी महत्वपूर्ण : डॉ असित अरोड़ा
माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा निाकली गई जागरूकता रैली
आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को मिलेगा अब हाॅट कुक्ड मील
सीएमओ कार्यालय से हुआ सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का आगाज
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :