होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  बाबा आनन्देश्वर मंदिर में फूलों से अभिषेक कर खेली गई निराली होली
 
बाबा आनन्देश्वर मंदिर में फूलों से अभिषेक कर खेली गई निराली होली
Updated: 3/26/2024 10:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बाबा आनन्देश्वर मंदिर में फूलों से अभिषेक कर खेली गई निराली होली।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 'बाबा तेरा रूप निराला, परमट में है डेरा डाला' जयघोष के साथ बाबा आनन्देश्वर के भक्तों ने शिवलय से के साथ जमकर होली खेली। फूलों के साथ अबीर गुलाल
के रंगों से पूरा मंदिर ब्रजमय हो गया। बाबा श्री आनन्देश्वर के साथ होली खेलने की परम्परा को कायम रखने वाली संस्था बाबा श्री आनन्देश्वर मित्र मण्डली ने सुबह नंगला से लेकर दोपहर तक मंदिर परिसर में जमकर होली खेली।
कार्यक्रम की शुरूआत आचार्य पंडित प्रमोद तिवारी, आचार्य ताराचंद्र आचार्य रवि. आचार्य कमल आदि द्वारा बाबा के अभिषेक से की गयी। इसके बाद मित्र मण्डली ने बाबा आनन्देश्वर के साथ होली खेलने के लिए दो सौ किलो गुलाब की पंखुड़ी 151 किलो गेंदे की पंखुड़ी 101 किलो बिजली के फूल के साथ 200 किलो अबीर व गुलाल 500 ग्रांम बेलें का कन्नौजी इत्र का बंदोबस्त किया गया था। फूलों की होली के साथ ही अबीर व गुलाल के रंगों से पूरे शिववालय में सतरंगी छटा बिखर गयी। बाबा के साथ होली खेलने की अन्द्भुद छटा देखते ही बन रही थी। भक्तों ने परिसर में ही एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। बाबा श्री आनन्देश्वर मित्र मंण्डली ने इस बार नगर व प्रदेश के कलाकारों द्वारा झाकियों का आयोजन किया जिसमें श्तेरी जय हो गणेश गीत पर गणेश वन्दना पेश कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इसके बाद कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण के साथ रंग डाले कन्हैया रंग डाले गीत पर भक्तों के साथ फूलों की होली का आनंद उठाया। भक्ती गीतों पर बाबा के भक्त थिरकने पर मजबूर हो गये। जब शिव भगवान के साथ मसाने पर होली खेलने का गीत बजा तो पूरा शिवालय बाबा की भक्ती से सराबोर हो उठा फिर लहराते हुये बजरंगबली ने जब झण्डा लहराया तो भक्त खुशी से जयकारें करने लगे।
मण्डली के संयोजक अभय मिश्र 'सुधीर' ने बताया कि विगत 30 वर्षों से बाबा श्री आनन्देश्वर मित्र मण्डली के द्वारा बाबा के भक्त होली यानी परेवा के दिन बाबा संग गुलाल एवं फूलों से निराली होली खेलते है, और अनुराधा नक्षत्र यानि गंगा मेल के दिन भक्तों के साथ रंग की होली खेलकर ठंडाई का वितरण किया जाता है। इस अवसर
पर होली खेलने वाले मुख्य रूप से मंदिर के महल व पुजारियों के साथ अभय मिश्रा श्सुधीर१, दीप चन्द्र दीक्षित, भूपेन्द्र सिंह राजेन्द्र गुप्त, मोहन चौरसिया, संजीव दीक्षित, पुनीत अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अतुल लिवरी, आदर्श गुप्ता, राहुल मिश्रा, कन्हैया गुप्ता, समीर शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, सचिन दीक्षित, मनोज जैन, पवन महेश्वरी, आलोक शुक्ला, नरेन्द्र पाल अरोरा, मुनेश दत्त,अवस्थी, दिलीप सिंह, राजकुमार गुप्ता, अजय पारिख, आशीष गुप्ता, महेश गुप्ता, नवीन अरोड़ा, सोनू अरोड़ा, अनूप शर्मा के अलावा ऊषा अरोड़ा, रति मिश्रा, किरन गुप्ता, रूबी अवस्थी, मीरा मिश्रा, अनीता श्रीवास्तव, सरला सिंह, मीरा गुप्ता, पूजा तिवारी आदि ने होली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पशुपतिनाथ मंदिर के कार्यक्रम में जुटेगी भक्तों की भारी भीड़
राजा परीक्षित व सुखदेव के जन्म कथा का भक्तों ने किया श्रवण
164वें स्थापना दिवस पर भगवान रंगनाथ स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान होकर निकले
माघी पूर्णिमा पर मां गंगा का पूजन एवं महाआरती
23 वां श्री मद्भागवत कथा का शुभारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :