होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की भी होती है जांच
 
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की भी होती है जांच
Updated: 4/29/2024 10:15:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की भी होती है जांच |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समुदाय स्तर पर घर के नज़दीक ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान किए जाने का बेहतर उदाहरण (मॉडल) कल्याणपुर ब्लॉक के बगदौदी कछार आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने पेश किया है। हाल ही में भारत सरकार की ओर से बगदौदी कछार आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) सर्टिफिकेशन का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस सेंटर ने भारत सरकार के निर्धारित सभी स्वास्थ्य मानकों को पूरा कर 78.86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से यह सेंटर कानपुर नगर का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन गया है, जिसे ‘एनक्यूएएस’ सर्टिफ़ाइड होने का दर्जा प्राप्त हुआ हो।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ आलोक रंजन ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि यह कानपुर जनपद में चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले कानपुर के जिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर को एनक्यूएएस मिल चुका है लेकिन जनपद के किसी भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को यह उपलब्धि पहली बार हासिल हुई है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में बगदौदी कछार आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने ‘एनक्वास’ के अंतिम मूल्यांकन (असेस्मेंट) में 78.86 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। इससे पूर्व हुये मूल्यांकन यथा पहले (अन्तः विभाग) में 72 प्रतिशत और दूसरे (राज्य स्तरीय) में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। सीएमओ ने सर्वप्रथम बगदौदी कछार आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आकांशा पाल, एएनएम दीपमाला लूना, समस्त आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधान को बधाई दी। 
इस कार्य में नोडल अधिकारी डॉ रमित रस्तोगी, डीसीपीएम योगेंद्र पाल, सीएचसी कल्याणपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ अविनाश यादव, बीपीएम आदर्श राज , बीसीपीएम सुरुचि तिवारी,जिला क्वालिटी एश्योरेंस सलाहकार डॉ आरिफ़ बेग़  एवं अन्य संबन्धित स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल डॉ रमित रस्तोगी ने कहा कि बगदौदी कछार आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब जनपद के लिए एक मॉडल आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन गया है। अब ब्लॉक घाटमपुर के बेंदा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्वास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। धीरे-धीरे सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्वास सर्टिफ़ाइड का दर्जा मिलेगा और समुदाय को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। जिला क्वालिटी एश्योरेंस सलाहकार डॉ आरिफ़ बेग़ ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर को भारत सरकार की ओर से  निर्धारित सात मानकों पर बेहतर स्कोर प्राप्त हुए हैं। जिनमें प्रति मानक 18000 रूपए लगातार तीन साल तक प्राप्त होगा। 
डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की भी होती है जांच
बगदौदी कछार आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आकांशा पाल ने बताया की आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्देश्य घर के समीप ही लोगों को मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं समेत समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, मुफ्त जरूरी दवाइयां और जांच सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया की हमारे केंद्र में सामान्य टेस्ट के साथ डायबिटीज और सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती जांच होती है। इसके साथ ही गर्भावस्था जांच, मूत्र की जांच, मलेरिया, एचआईवी, डेंगू, विजुअल इंस्पेक्शन, नमक में आयोडीन जांच, पानी में मल प्रदूषण एवं क्लोरिनेशन की जांच, हेपेटाइटिस बी की जांच, फाइलेरिया, बलगम आदि जांच के साथ ही 58 प्रकार की दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध करायी जा रहीं है। इसके अलावा यहां निशुल्क नियमित योग क्लास भी शुरू किए गए हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कोरोनरी धमनियों की महत्वपूर्ण भूमिका: हृदय स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव
तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कल से, देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक,वक्ता के रूप में लेंगे भाग
अनविलिविंग सिक्रेट टू ग्लोनिंग स्किन एंड हेयर पर एक पब्लिक फोरम का हुआ आयोजन
समय से डेंगू की पहचान और इलाज की प्रवृत्ति से जानलेवा नहीं बन पाता है डेंगू
सीनियर सिटीजन के लिए नगर पालिका में शुरू होगा लीगल एड क्लिनि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :