होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  मनोरंजन  »  मनुष्य को सफलता के शिखर तक पहुंचने को प्रोत्साहित करती है फिल्म गबरू गैंग
 
मनुष्य को सफलता के शिखर तक पहुंचने को प्रोत्साहित करती है फिल्म गबरू गैंग
Updated: 5/4/2024 11:56:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मनुष्य को सफलता के शिखर तक पहुंचने को प्रोत्साहित करती है फिल्म गबरू गैंग |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पतंग मनुष्य के हौसले को बुलंदियों तक पहुंचने को प्रोत्साहित करती है। मनुष्य पतंग को आसमान में उड़ाकर यह अहसास कर सकता है कि उसके हाथों में भी आकाश छूने की क्षमता है। इसी सोच को आगे बढ़ाती है फिल्म गबरू गैंग की कहानी। कानपुर के रहने वाले और वर्तमान में दुबई में इंटरग्लोब डेवलपमेंट के प्रबंध निदेशक विवेक सिन्हा, समीर खान, आरती पुरी और अशोक गोयनका द्वारा निर्मित पतंगबाजी खेल पर आधारित पहली फिल्म गबरू गैंग की कहानी बहुत दिलचस्प, रोमांचक और प्रेरणादायी है। शनिवार को फिल्म निर्माता व निर्देशक समीर खान, अभिनेत्री आरती पुरी, अभिनेता अभिषेक दुहान, कमलप्रीत सिंह, बृजेश तिवारी सहित अन्य कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने कानपुर पहुंचे। प्रशंसकों ने कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।सुबह पूरी टीम केंद्रीय  विद्यालय, कैंट में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच पहुंची। स्कूल में अभिनेता अभिषेक और अभिनेत्री आरती पुरी से बच्चों ने पतंगबाजी पर आधारित फिल्म को लेकर उत्सुकता भरे प्रश्न पूछे। अभिषेक और आरती ने कहा कि कोई खेल छोटा बड़ा नहीं होता है। खिलाड़ी किस तरह किस खेल को खेलता है, ये अहम बात होती है। इसलिए हर व्यक्ति को ये फिल्म देखकर पतंगबाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। इसके बाद पूरी टीम सरसैया घाट गुरुद्वारा पहुंची और वहां मत्था टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया। वहां प्रबंध कमेटी ने फिल्म के कलाकारों को सम्मानित किया छावनी स्थित स्टेटस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में फिल्म निर्माता और निर्देशक समीर खान ने बताया कि ओम सूरज प्रोडक्शन, इंटरग्लोब डेवलपमेंट-बेलाट्रिक्स, किंग्समेकर एंटरटेनमेंट और अमृतसर टाकीज द्वारा निर्मित फिल्म गबरू गैंग के कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय के जरिये खिलाड़ी की भावनाओं को बखूबी दर्शाया है। इसमें खेल और भावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखा गया है। इस फिल्म को सफलता के शिखर पर ले जाने में शहर के कारोबारी विवेक सिन्हा की अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से शुरू होकर फिल्म का प्रीमियर संयुक्त अरब अमीरात के प्रसिद्ध गुरुद्वारे, दुबई में आशीर्वाद मिला। फिल्म 26 अप्रैल को भारत, यूएई, अमेरिका और कनाडा के थिएटरों में रिलीज होकर धूम मचा रही है। कलाकारों ने राष्ट्रीय  स्तर पर पतंगबाजी खेल को पहचान दिलाने वाले पतंगबाज अफजल, महमूद, अकरम, टिंकू को सम्मानित किया। शाम को एन वाय सिनेमा (हीर पैलेस), मालरोड में दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों को निश्शुल्क स्पेशल फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की खुले मन से प्रशंसा की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना एवं रेणुका पांवर के गीतों को सुनकर दर्शक झूम उठे
ओमर वैश्य परिवार मनाया होली मिलन समारोह
अनोखे अंदाज में मनाया नववर्ष मिलन समारोह
नित्या चावला सुपरवुमनिया अवॉर्ड्स से सम्मानित
कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने वाराणसी में किया 'भूल भुलैया 3' का ......
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :