होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सदर तहसील पहुंचे पीड़ित का कुछ माह पहले हुआ था पट्टा.
  2.      
  3. मंत्री ने एसडीएम को सौंपी जांच, जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश
  4.      
  5. तिर्वा तहसील के सानापुर करतौली गांव के पीड़ित की गुहार
  6.      
  7. पीड़ित पट्टा धारकों का दबंग पर कब्जा करने का आरोप
  8.      
  9. कन्नौज में पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप
  10.      
  11. कन्नौज में बंदर को लगा करंट, पुलिसवालों ने बचाई जान करंट लगने से बंदर कमजोर हो गया, जिसके बाद पुलिसवाले ही उसकी देखभाल कर रहे हैं
  12.      
  13. पीड़ित लाइनमैन ने पुलिस को दी तहरीर,वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लालशाहपुर्वा गांव का वीडियो.
  14.      
  15. कर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
  16.      
  17. बकाया बिजली बिल जमा करने की बात कहने पर मारपीट
  18.      
  19. बिजली विभाग कर्मचारियों के साथ दबंगों ने की मारपीट
  20.      
  21. ‘जो अपराधी बचे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ,कार्यकर्ता भी प्रशासन का पूरा सहयोग करते है‘सूबे में हो रहे उपचुनाव में सभी सीटें भाजपा जीत रही
  22.      
  23. जो हत्या हुई वह बहुत गंभीर बात थी- असीम अरुण
  24.      
  25. बहराइच में जो घटना हुई, हत्या हुई गम्भीर विषय- मंत्री
  26.      
  27. कन्नौज-बहराइच की घटना पर बोले मंत्री असीम अरुण
  28.      
  29. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  30.      
  31. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  32.      
  33. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  34.      
  35. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  36.      
  37. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  38.      
  39. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
 
बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Updated: 6/20/2024 10:53:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
-समस्या का निस्तारण न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
-कन्नौज जिला मुख्यालय पर सपाइयों ने ग्रामीणों के हुजूम के साथ किया नारेबाजी और प्रदर्शन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।जिले के सपाई सड़को पर उतर आये।मुख्यालय पर सिंचाई विभाग और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।सुबह 11 बजे जल निगम पर नारेबाजी बिजली पानी दे ना सके वो सरकार बदलनी है के नारों के साथ सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाई और ग्रामीणों का हुजूम नजर आया।सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे सपाइयों का कहना था कि ईशन बड़ी और बंबों में पानी नहीं आ रहा है।फैसले सूख रही हैं,बडी संख्या में जानवर पशु पक्षी मर गये और मर रहे हैं।सिंचाई विभाग हांथ पर हांथ धरे बैठा है।पर्यावरण नष्ट हो रहा है, पर्यावरण के संतुलन बिगड़ने से आज गर्मी का सितम मौत बन गया है।वन विभाग,सिंचाई विभाग इसके लिये जिम्मेदार है।पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं,जीव जंतुओं का शिकार हो रहा है,पानी के अभाव में सब कुछ तहस नहस हो रहा है,शिकायत पर विभाग में कोई मिलता नहीं,क्षेत्र में हैं कहकर जिम्मेदार कहकर टाल दिया जाता है।बिजली की समस्या में जिले में अव्यवस्थित हो चुकी है।करोड़ों का बजट आने के बाद भी जिले के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पा रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के कहना था कि तीन दिनों में समस्या हल नहीं होती है तो विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन वृहद स्तर पर किया जाएगा।सपाईयों ने विभाग पर भ्रष्ट और लापरवाह होने का आरोप भी लगाया।सपाईयों का कहना था कि,दुर्व्यवहार किया जा रहा है, काली नदी में पानी है लेकिन ईशन नदी में नहीं।अधिकारी कहते हैं कि जहां पानी है वहां से राजस्व मिलता है।इसका मतलब जहां पैसा नहीं मिलेगा वहां के लोग और जानवर मर जाएंगे क्या।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाते हुये 
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केबल बड़ी बडी बातें करते हैं,समस्या के लिये आवाज उठाने और लड़ने वाला कोई नहीं है।बोट नहिं मिला जनता का तो जनप्रतिनिधि जनता का हाल लेना भी भूल गये।किसान सूख रहा है, जीव जन्तु सूख रहे हैं,पर जनप्रतिनिधि अपने कामों में मस्त हैं।कन्नौज की जनता किसान आने वाले समय में इन गैर जिम्मेदारों को सबक जरूर सिखाएंगे।सपाईयों का कहना था,कि किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, कम से कम जीव जंतुओं को तो बचाया जाना चाहिये।लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा। सपाईयों की चेतावनी थी,कि जिला प्रशासन समस्याओं का त्वरित निदान कराये।अन्यथा बड़ा प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।प्रदर्शन में संजय दुबे,अमित मिश्रा,उदयवीर यादव,सुरेंद्र कुशवाहा, कुस्माकर यादव,सत्येंद्र यादव, संजीव मिश्रा,दीपू यादव,गुड्डू,मकरंद सिंह,अतुल मौर्य,गोलू भट्ट,इंतजार अहमद,गौतम कुशवाहा,मनोज कठेरिया सभासद,धर्मवीर पाल,रोहित कुमार,रानू सक्सेना,रामचंद्र कश्यप,सचिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डबंल इंजन की सरकार बढ़ा रही किसानों की आमदनीःकैलाश राजपूत
किसानो की हितैषी है भाजपा सरकार
सपाईयों ने मनाया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस
सपा से नसीम सोलंकी के नाम की घोषणा,सीसा मऊ क्षेत्र में उत्साह की लहर
हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने की खुशी में भाजपाइयों ने बाटी मिठाई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :