होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  नीट परीक्षा निरस्त करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस और सपा का प्रदर्शन
 
नीट परीक्षा निरस्त करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस और सपा का प्रदर्शन
Updated: 6/22/2024 9:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नीट परीक्षा निरस्त करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस और सपा का प्रदर्शन 
-कन्नौज में कांग्रेस और तिर्वा में सपा छात्र सभा के नेतृत्व में प्रदर्शन
-तिर्वा में शिक्षा मंत्री का जलाया गया पुतला
प्रिंस श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।नीट 2024 परीक्षा का परिणाम चार जून 2024 को जारी हुआ था।जिसमें कई अनियमिततायें सामने आईं हैं। पेपर लीक के आरोप भी अभ्यार्थियों द्वारा लगाये गये।परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया।बीजेपी शासित राज्य यूपी,बिहार, गुजरात हरियाणा में नीट की परीक्षा से संबंधित भ्रष्टाचार के लिये कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं।जिससे पूरी परीक्षा दोषपूर्ण होने की आशंका से ग्रसित हो चुकी है।परीक्षार्थियों के भविष्य से लगातार हो रहे खिलवाड़,लगातार पिछली कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने का जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र के अलावा यूपी सरकार को ठहराते हुये शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों,तो वहीं तिर्वा में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष की नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कन्नौज मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शन करते हुये राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा,वहीं तिर्वा में सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का पुतला भी जलाया।कन्नौज में कांग्रेस के पदाधिकारियों की मांग थी कि नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है।अभिवावकों के लाखों रुपए बर्बाद हो गये,छात्र अवसाद में हैं,कई ने आत्महत्या तक कर ली है।नीट मेडिकल की परीक्षा है,जिससे ईश्वर का स्वरूप चिकित्सकों का निर्माण होता है।ऐसी परीक्षाओं में कदाचार और भ्रष्टाचार से तैयार चिकित्सक आने वाले समय से कई जिंदगियों से खिलवाड़ कर सकते हैं।जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए ने अपनी परीक्षा 18 जन 2024 को संपन्न नीट परीक्षा को अगले ही दिन अनियमितता की आशंका से ही रद्द कर दी है।इसके अलावा सीबीआई जांच की अनुशंका कर दी गई।इससे नीट की परीक्षा में धांधली के आरोपों को बल मिलता है।कांग्रेसियों ने मांग की कि पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू किया जाय।परीक्षा को रद्द करके सीबीआई जांच कराई जाय। शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।कांग्रेसियों ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन भी सौंपा।इससे पूर्व कांग्रेसियों ने नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।प्रदर्शन में ऊषा दुबे,अशोक कनौजिया,शिवकुमार,राकेश कुमार,संचित पाठक,अनुराग,वीर सिंह, रीना राजपूत,अरविंद दुबे,संतोष, सुरेश,रमाशंकर राठौर आदि रहे।तिर्वा में मेडिकल कॉलेज के निकट सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीक पुतला भी जलाया। नारेबाजी करते हुये परीक्षा को रद्द करने,सीबीआई जांच की मांग,शिक्षा मंत्री का इस्तीफा,आदि की मांग भी परीक्षार्थियों के हित में की।प्रदर्शन में छात्र सभा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
16 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शहर आगमन
बसपा नेता मिले नगर आयुक्त से दिया ज्ञापन
कांग्रेसियों ने जोरदार नारों संग किया प्रदर्शन
पीडीए प्रहरी और बीएलए सम्मेलन में सपा राष्ट्रीय सचिव एसआईआर पर भड़के
एसआईआर के द्वितीय चरण व नव मतदाता अभियान की बैठक में भाजयुमो ने भरी हुंकार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :