बीजेपी ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया,बंद उद्योग-धंधे पहचान बने:सपा प्रमुख
-अखिलेश बोले. सपा आने पर लाल इमली शुरू होगी
-कानपुर प्रशासन को मोतियाबिंद, जाम दिखाई नहीं देता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शहर पहुंचे। सिविल लाइन निवासी जिला अध्यक्ष फजल महमूद के घर पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। अखिलेश ने कहा भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया है। आज कानपुर का नाम कार पलटाने, पुलिस-वकील की गुटबाजी, एनकाउंटर की स्क्रिप्ट लिखवाने, गरीब ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलाने, सीएमओ द्वारा डीएम के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस करना के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी कानपुर का नाम जामपुर सिटी कर दें। कानपुर प्रशासन को तो मोतियाबिंद हो गया है। उन्हें जाम दिखाई नहीं देता है। भाजपा ने ट्रांस गंगा सिटी को बर्बाद कर दिया। लाल इमली का बंद होना, गंगा में भ्रष्टाचार के गंदे नाले गिरने के तौर पर लोग आज कानपुर को जानते हैं। भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सपा सरकार आने पर कानपुर में लखनऊ से भी बेहतर रिवर फ्रंट बनेगा। लाल इमली फिर से गुलजार होगी।
SIR होने के बाद भी अब फार्म 7 देने का क्या मतलब है। बीजेपी ने कोई बड़ी कंपनी हायर की है। जो इलेक्शन कमीशन से मिलकर वह बीजेपी के इशारे पर वोट कटवा रही है। SIR का प्रोसेस गलत है। चीन पूरा बाजार कब्जा कर चुका है। धीरे-धीरे जमीनों पर कब्जा कर रहा है। बीजेपी जब आई थी तब भारत का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना क्षेत्रफल बचा है? भाजपा बस इतना बता दे। कहा कि हमारे योगी जी नहीं जानते हैं कि अर्थव्यवस्था क्या होती है? उन्हें AI के बारे में नहीं पता।
आज बेसिक शिक्षा का हाल बुरा है। माध्यमिक को बर्बाद कर दिया। अभी बजट आया है, जो किसानों को बर्बाद करने वाला है।
भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण बिजली है। पनकी में जो प्लांट लगा था, उससे बिजली की समस्या हल हो जाती, लेकिन वह नहीं हुआ। कानपुर में सबसे ज्यादा गुंजाइश है। यहां बड़े पैमाने पर निवेश आ सकता है। यहां इकोसिस्टम और उद्योग हैं। सरकार सहूलियत दे तो यहां से निवेश बड़े पैमाने पर आएगा। समाजवादी पार्टी से बीजेपी घबराई हुई है। सपा सरकार में ग्रीन पार्क में कितने मैच हुए थे और अब कितने मैच होते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा मेक इन इंडिया का दावा करती है। लेकिन हवाई जहाज खरीदने का 4 लाख करोड़ का टेंडर बाहर किसी को दे दिया।
- गंगापुल पर 90 मिनट का जाम, अखिलेश ने वीडियो शेयर किया
इससे पहले लखनऊ से कानपुर आते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, 'उल्टी गणितवालों' से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं।डेढ़ घंटें जाम के बाद सपा प्रमुख जाजमऊ पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। यहां से अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां पहुंचे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष फजल महमूद के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके बेटे सैय्यद मोहम्मद अहमद और उनकी पत्नी को आशिर्वाद दिया।