होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. साथी के साथ मारपीट से उत्तेजित विभाग के अन्य कर्मचारी पहुँचे कोतवाली दी तहरीर,मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्का पुरवा का ।
  2.      
  3. मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर बायरल।
  4.      
  5. विभाग के इस बसूली अभियान में ग्रामीण ने विभाग के कर्मचारी से की मारपीट।
  6.      
  7. विभाग की टीम बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए गाँव चला रही चेकिंग अभियान।
  8.      
  9. कन्नौज-बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण ने की मारपीट ।
  10.      
  11. जिला कलेक्ट्रेट में सौंपा गया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन।
  12.      
  13. हत्यारों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग।
  14.      
  15. कन्नौज तहसील से कलेक्ट्रेट तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर भारत का प्रदर्शन।
  16.      
  17. कन्नौज - कासगंज में महिला अधिवक्ता के अपराह्न के बाद हत्या मामले में अधिवक्ताओं का आक्रोश।
  18.      
  19. जांच में दोषियों को बख्शा नही जाएगा- सीएमएस
  20.      
  21. कन्नौज- तेज बुखार से मासूम की मौत, परिजनों में आक्रोश,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  22.      
  23. मामला एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले के थाना ठठिया के बहसुइया गांव/कानपुर नगर के अरौल के 210.500 प्वाइंट कट का
  24.      
  25. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लोडर की टक्कर से टूरिस्ट बस खंदक में उतरी लोडर सवार पति-पत्नी सहित तीन घायल
  26.      
  27. कन्नौज- कन्नौज में टला बड़ा हादसा
  28.      
  29. शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए आदेशित किया ।
  30.      
  31. तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया ।
  32.      
  33. गूगल मीट के माध्यम से दिए एस पी अमित कुमार आनन्द ने निर्देश ।
  34.      
  35. फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
  36.      
  37. कन्नौज -एसपी अमित कुमार आनन्द ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनी समस्याएं।
  38.      
  39. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  फल विज्ञान और फ्लोरी कल्चर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
 
फल विज्ञान और फ्लोरी कल्चर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
Updated: 7/25/2024 11:05:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

फल विज्ञान और फ्लोरी कल्चर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के फल विज्ञान विभाग तथा फ्लोरी कल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह एवं समिति की अध्यक्ष उषा झुनझुनवाला, सचिव राजश्री डालमिया, सीएसजेएमयू के डॉ हिमांशु त्रिवेदी, डॉ आर पी सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष उद्यान विज्ञान की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर वी के त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष उद्यान विज्ञान द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन उद्घाटन के अवसर पर विवि के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने कहा कि हमको अपने घर में पर्यावरण को बचाते हुए अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए विभिन्न शोभाकारी पौधों को रोपित करने के साथ उनका उचित प्रबंध करना अति आवश्यक है। उन्होंने ऋतु के अनुसार सभी फलों और सब्जियों का प्रतिदिन सेवन करने की सलाह दी। जिससे हम स्वस्थ रहते हुए अपने अंदर प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकते हैं और संभव हो सके तो सब्जियां अपने घर में ही उगाकर सेवन में ले तो ज्यादा अच्छा रहता है। इस अवसर डॉ वी के त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष उद्यान विज्ञान ने ऋतु के अनुसार घर में उगाये जाने वाले शोभाकारी पौधों के प्रबंधन, उनके उत्पादन की विभिन्न बारिकियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधों को किस प्रकार से उत्पादन और घर में किस प्रकार और कहा किस पौधे को रोपित करके, घर पर ही अपने स्वयं के पौधे कैसे तैयार कर सकते हैं।  डॉ हिमांशु त्रिवेदी ने पौधों से बोनसाई बनाने की विभिन्न तरीकों और समय के बारे में जानकारी दी। डॉ आर पी सिंह ने अपने-अपने बंगले में लॉन को कैसे रोपित कर सुंदर बनाएं, के बारे में जानकारी दें। डॉ राजीव ने पोषण वाटिका को बनाने, सब्जियों को उगाने की तकनीक के बारे में विशेष जानकारी दी। स्वागत भाषण में समिति की अध्यक्ष उषा झुनझुनवाला ने बताया कि हम सभी अपने-अपने घरों/बंगलो पर स्वयं से तथा अपने सहयोगियों की मदद से विभिन्न पौधों को रोपित कर शहर में पर्यावरण के प्रति मुहिम चलाते रहते हैं। संस्था की सचिव राजश्री डालमिया ने बताया कि हम सब 2007 में स्थापित की गई इस संस्था के द्वारा शहर में पर्यावरण और सुन्दरता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम करते रहते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सदस्य श्री मनोज गुप्ता जी ने किया। इस कार्यक्रम में आभा अग्रवाल, कंचन गर्ग सहित संस्था के 30 सदस्यों ने  प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक सहायक, शोध छात्र एवं परास्नातक छात्र एवं छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ज्वार की उत्कृष्ट गुणवत्ता बनाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में होगा निर्यात
पुलिस आयुक्त ने किया ई- मालखाना का फीता काट कर शुभारंभ
फाइलेरिया की दवा का प्रयोग करेंगे तभी सुरक्षित रह पायेंगे पर हुई कार्यशाला
सांसद ने सेंट्रल में कुलियों को ग्रहण कराई सदस्यता
कार्यकारिणी की बैठक में 11 प्रस्तावों‌ में दस सर्वसम्मति से हुए पास
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :