होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  नवांगतुक नगर आयुक्त ने संभाला चार्ज, कैंप लगा हाउस टैक्स बिल की विसंगतियों को करेंगे दूर
 
नवांगतुक नगर आयुक्त ने संभाला चार्ज, कैंप लगा हाउस टैक्स बिल की विसंगतियों को करेंगे दूर
Updated: 7/25/2024 11:21:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नवांगतुक नगर आयुक्त ने संभाला चार्ज, कैंप लगा हाउस टैक्स बिल की विसंगतियों को करेंगे दूर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। गुरुवार को नगर आयुक्त का चार्ज सुधीर कुमार गहलोत ने संभाल लिया। उन्हें सीडीओ पद से रिलीव कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने चार्ज संभालते ही अधिकारियों और महापौर के साथ बैठक की। नगर निगम और विकास कार्यों को समझा।
शहर की स्थितियों से पहले से ही वाकिफ नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि शहर में राजस्व वसूली, सफाई और अतिक्रमण पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जगह-जगह सड़कें खराब हो गई हैं। ऐसे में वह कानपुर में सड़कों का सर्वे कराकर उन्हें गड्ढामुक्त कराने का काम करेंगे।हाउस टैक्स में बिलिंग की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। हर जोन और वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि 500 करोड़ से रेवेन्यू को बढ़ाकर 700 करोड़ तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। वहीं शहर में धड़ल्ले से बन रहे फ्लैट्स के नामांतरण में आ रही मुश्किलों को दूर किया जायेगा। बारिश को देखते हुए जलभराव की समस्या का त्वरित निदान और एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग का कार्य भी तेज किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राजस्व वसूली तेज करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सूरत जैसे छोटे शहर में राजस्व वसूली काफी बेहतर है, इसके अलावा कानपुर में जाम की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है, जिसे चिन्हित करने के साथ ही अभियान चलाया जाएगा। चार्ज लेने के बाद उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय से मुलाकात की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक दिए निर्देश
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
विकास कार्यों मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
सड़क सुरक्षा पखवाडे का हुआ समापन, यातायात नियमो का पालन करने का दिलाया संकल्प
आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु फण्ड रिक्वेस्ट की अधतन स्थिति की गई समीक्षा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :