होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  मनोरंजन  »  फ्रेशर पार्टी-में छात्र छात्राओं ने खूब मचाया धमाल
 
फ्रेशर पार्टी-में छात्र छात्राओं ने खूब मचाया धमाल
Updated: 10/8/2024 12:04:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

फ्रेशर पार्टी-में छात्र छात्राओं ने खूब मचाया धमाल 
U- सांसद ने महाविद्यालय के लिये दो हाई मास्ट लाइट एवं कूलर उपलब्ध कराने की घोषणा की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए  के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं मत्स्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम वर्ष के छात्रों के फ्रेशर पार्टी-2024 का आयोजन किया। इसमें प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल किया और प्रतिभा का प्रर्दशन किया। इस कार्यक्रम में सम्बन्धित महाविद्यालय के विभिन्न ब्रांचो के छात्रों ने कई प्रकार की प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता और प्रतिभा का प्रर्दशन किया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ इटावा के नव निर्वाचित सांसद  जितेन्द्र कुमार दोहरे ने किया। साथ ही महाविद्यालय के विकास के लिये अधिष्ठाता डा0 एन0के0 शर्मा को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुये अपने सम्बोधन में इस महाविद्यालय के लिये दो हाई मास्ट लाइट एवं वाटर कूलर उपलब्ध कराने की घोषणा की। फ्रेशर पार्टी-2024 के विजेता मिस्टर फ्रेेशर कृषि इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र अनीस रहें। मिस फ्रेशर डेयरी टेक्नॉलाजी की छात्रा प्रीति रहीं। इसके साथ ही बेस्ट परफोरमर्स आफ द नाइट के लिये मत्स्य महाविद्यालय की कैफी कौशर एवं पुरूष वर्ग में महाविद्यालय के मनीष को पुरस्कृत किया गया। वही बेस्ट ग्रुप डांस मेें लेजी बाय की टीम नेे बाजी मारी। नवांगन्तुक छात्रों को आर्शीवाद प्रदान करने के लिये विशिष्ट अतिथि  अभयनाथ त्रिपाठी, एसपी (सिटी) इटावा, मिस गायत्री पाण्डे, सहायक निदेशक फिसरीज, इटावा एवं अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, इटावा भी उपस्थित रहे। अधिष्ठाता डा0 एन0के0 शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने की सीख देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 आनन्द कुमार सिंह द्वारा नवीन छात्रों को आर्शीवाद प्रेषित किया गया। इस अवसर पर विवि से पधारे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. मुनीश कुमार, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. टीके माहेश्वरी, डा डी सिंह, डा एचसी सिंह, ई. एम ए हुसैन एवं डा राजीव सिंह ने भी छात्रों को अपनी आर्शीवाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय में नियुक्त गेस्ट फैकल्टी का सहयोग सराहनीय रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सात दिवसीय विशेष शिविर समापन पर समूह नृत्य के जरिए विविधता में एकता का दिया संदेश
परास्नातक एवं शोध छात्रों हेतु की गई फ्रेशर्स पार्टी
संस्कृति उत्सव–2026 के अंतर्गत मण्डलीय सांस्कृतिक हुआ उत्सव
ओपन टैलेंट शो में छोटे बच्चों ने उकेरी प्रतिभाएं, दर्शकों का मन लिया मोह
लोक धुनों और तालों से सजा संस्कृति उत्सव–2026, युवाओं ने दिखाया हुनर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :