होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राज्य महिला आयोग सदस्या ने जिला जेल का किया निरीक्षण
 
राज्य महिला आयोग सदस्या ने जिला जेल का किया निरीक्षण
Updated: 2/13/2025 10:50:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राज्य महिला आयोग सदस्या ने जिला जेल का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में मिशन शक्ति फेस-फाइव के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं की समस्याओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया। महिला जन सुनवाई में महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज संबंधी मामले एवं महिलाओं से संबंधित कुल-18 मामले आये, जिन पर प्रत्येक मामले को गम्भीरता से सुनते हुये उक्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को महिला आयोग की सदस्या द्वारा निर्देशित किया गया।
           महिला जन सुनवाई में गुंजा यादव पत्नी अनुराग यादव द्वारा पति से प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की गयी, जिस पर सुनवाई करते हुये महिला थाना द्वारा समस्या का त्वरित समाधान करते हुए 15 दिन में आख्या आयोग को प्रेषित कराने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार, तुबा उर्फ तान्या पत्नी अमल द्वारा किशोरी (जेठ) व महेन्द्र कुमार (ससुर) द्वारा दहेज उत्पीड़न, राधा पत्नी सर्वेश कुशवाहा द्वारा ससुराल द्वारा दहेज उत्पीड़न, रूबी पत्नी इरफान द्वारा जानलेवा हमले के आरोपियों के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में, उषा पाण्डेय द्वारा विधवा पेंशन हेतु, इति गुप्ता द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज एफ0आई0आर0 पर कार्यवाही के सम्बन्ध में, शशी गुप्ता द्वारा बहू पूनम गुप्ता से समस्या के सम्बन्ध में, रोशनी पत्नी राजेश कुमार द्वारा पति के द्वारा द्वितीय विवाह करने के सम्बन्ध में, सुमन जायसवाल द्वारा बहू रुपाली जायसवाल के साथ समझौता के सम्बन्ध में, जिसको सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
 महिला जन सुनवाई में उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुये बताया गया कि महिलाओं के किसी भी प्रकार के उत्पीडन, घरेलू हिंसा में सहायता के लिये तत्काल 112 नम्बर डायल करें तथा अपना इस नम्बर पर पंजीकरण कराकर तत्काल पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते है। महिला हेल्प लाइन 1090 व 181 में भी काल करके महिलाओं की समस्या व सहायता हेतु काल करने के संबंध में जानकारी दी गयी। महिला जन सुनवाई में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभी गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर ऋतु प्रिया, एसीपी सृष्टि सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।इसके पश्चात सदस्य द्वारा जिला जेल का भी निरीक्षण किया। जेल निरीक्षण के दौरान पूनम द्विवेदी ने महिला कैदियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं की जानकारी ली व जेल अधीक्षक डा0 बी0डी0 पाण्डेय को महिला कैदियों को सरकारी योजनाओं के द्वारा दिये जाने के निर्देश दिये। सदस्या ने जेल में महिलाओं के लिये दी जा रही सुविधाओं को परखा तथा उन्होंने जेल के महिला शौचालय, चिकित्सालय व पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। जेल निरीक्षण के दौरान सदस्या के अलावा जेल अधीक्षक डा0 बी0डी0 पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, उप जेलर रंजीत यादव समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें । इसके पश्चात  सदस्या पूनम द्विवेदी द्वारा वन स्टॉप सेंटर, काशीराम चिकित्सालय, रामा देवी का भी निरीक्षण किया गया ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम के कहने पर ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने छोड़ा पान-मसाला
वैज्ञानिक विधि से करें पिछेती अरहर की खेती, होगा अधिक लाभ
जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया
निजीकरण के विरोध में दिनभर काली पट्टी बांधकर विरोध मनाया दिवस
चोरी करने वाले शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :