यूपी-112 पीआरवी कर्मियों की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की बची जान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l यूपी-112 पीआरवी कर्मियों द्वारा एक बार फिर अपनी तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय रहते उपचार उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया गया।
शुक्रवार को लगभग 1:30 बजे दोपहर पीआरवी-8950 थाना मौदहा को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम मकरांव के पास एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पुष्पराज पुत्र सुखदेव निवासी भरुआ सुमेरपुर, द्वारा दी गई।
जानकारी प्राप्त होते ही पीआरवी-8950 पर नियुक्त कमांडर आरक्षी प्रदीप यादव, सब-कमांडर होमगार्ड सुरेंद्र कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बिना समय गंवाए पीआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया। घायल व्यक्तियों की पहचान 1.पूजा पत्नी मिथुन 2.गगन पुत्र मिथुन 3.रौनक पुत्री मिथुन 4.रियांश पुत्र मिथुन निवासी घाटमपुर, थाना घाटमपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई। मौके पर घायल के परिजन एवं स्थानीय थाना पुलिस भी उपस्थित रही।
पीआरवी कर्मियों की त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही के कारण घायल को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। यूपी-112 के कर्मियों द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। स्थानीय लोगों एवं आमजनमानस द्वारा यूपी-112 की त्वरित सेवा एवं मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।