"थाना समाधान दिवस" पर डीएम व एसपी ने की जनसुनवाई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l थाना सुमेरपुर में आयोजित "थाना समाधान दिवस" के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान थाना क्षेत्र से आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों, विशेष रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं अन्य जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सुमेरपुर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।