शिवशक्ति अखाड़ा:सशस्त्र सन्याशी पद यात्रा का तिर्वा नगर में हुआ भव्य स्वागत
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।तिर्वा नगर के रामेश्वरम धाम से गुरुवार की सायं शुरू हुई शिव शक्ति अखाड़ा की सशस्त्र सन्याशी पद यात्रा का नगर की गलियों से लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।यात्रा नगर के प्रमुख सर्राफा बाजार तिर्वागंज से होते हुये तिर्वा कन्नौज मार्ग से होते हुये गांधी चौक चौराहे पर पहुंची।यहां यात्रा में शामिल सशस्त्र संन्यासियों ने अपनी हैरत अंग्रेज कला का भी प्रदर्शन किया।इसके बाद यहां यात्रा के प्रमुख महंत मधुराम शरण शिवा का भी नगर के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान महंत ने अपने विचार भी रखे।यात्रा तिर्वाखास ठठिया रोड से होते हुये नगर भ्रमण के बाद पूरी हुई। यात्रा में नगर से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।