1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ के मंडप में भगवती ने अपने परिवार के साथ किया प्रवेश
*आचार्यो ने विधि-विधान से पंचांग,मंडप प्रवेश व बेदी पूजन किया
वरिष्ठ संवाददाता रंजीत पाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज: केके इंटर कालेज खेल मैदान पर आयोजित हो रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप में भगवती ने अपने परिवार के साथ प्रवेश किया। आचार्यो ने मंत्रोचारण के बीच विधि विधान से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व बेदी पूजन कराया। कार्यक्रम के दौरान मां पीतांबरा देवी के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। केके इंटर कालेज खेल मैदान पर पिछले करीब तीन माह से तैयारियां चल रही हैं। अब महज आज का दिन शेष रह गया है। गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे से यजमान 1108 कुंडो में आहूतियां डालेंगे। इससे पहले सुबह पीठाधीश्वर/यज्ञाधीश रामदास महाराज ने आचार्यो के साथ विधि-विधान पूर्वक मां भगवती का मंडप में प्रवेश कराया। यज्ञाधीश ने बताया कि यज्ञ शुरू होने से पहले अरणी मंथन से अग्नि भगवान का प्राकट्य पूजन होगा। इसके बाद यज्ञ शुरू हो सकेगा। कहा कि यजमान समय का विशेष ख्याल रखें। मंडप में प्रवेश करने वाले सभी यजमान पुरुष धोती व कुर्ता पहनकर ही आएंगे।