होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  मां पीतांबरा के दिव्य रंग में रंगी इत्र नगरी
 
मां पीतांबरा के दिव्य रंग में रंगी इत्र नगरी
Updated: 3/20/2025 10:59:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

मां पीतांबरा के दिव्य रंग में रंगी इत्र नगरी 
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे 1108 कुंजीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ के दूसरे दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई।पीले वस्त्र धारण कर सिर पर फलश लिए हजारों महिलाएं यात्रा में शामिल हुई। यह महायज्ञ 17 से 29 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। कलश यात्रा बोर्डिंग ग्राउंड से शुरू हुई।भजनों की धुन और जय श्रीराम के जयकारों के बीच यात्रा काजी टोला,ग्वाल मैदान और फर्श रोड होते हुए आगे बढ़ी।फिर पीतल मंडी,छोटा चौराहा,लाखन तिराहा और बड़ा बाजार से होकर नगर पालिका के रास्ते वापस बोर्डिंग ग्राउंड पहुंची।श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी।फूलमती मंदिर कमेटी ने यात्रा के स्वागत की विशेष तैयारी की।पुजारी शिखर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ लाखन तिराहे पर 251 किलो गुलाब के फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।यात्रा के दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गो से निकाला गया।
कन्नौज की पावन धरा पर 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।इस दिव्य आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का महासंगम देखने को मिला।हजारों की संख्या में भक्तगण कलश धारण कर नगर भ्रमण पर निकले,जिससे संपूर्ण कन्नौज भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास में डूब गया। 
        *--इनसेट--1*
माँ पीतांबरा के जयकारों से गूंज उठा कन्नौज 
कन्नौज। सुबह 9 बजे यज्ञ स्थल बोर्डिंग ग्राउंड 'कन्नौज से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के आगे-आगे माँ पीतांबरा की भव्य प्रतिमा रथ पर विराजमान थी, जिसे भक्तजन श्रद्धा और भक्ति से नमन कर रहे थे। यात्रा का नेतृत्व यज्ञाधीश रामदास जी महाराज कर रहे थे,जिनके साथ हजारों भक्त "जय माँ पीतांबरा" और "हर हर महादेव" के जयकारे लगाते चल रहे थे।पूरे नगर में माँ पीतांबरा की भक्ति की गूंज सुनाई दे रही थी।
          *-- इनसेट--2*
पुष्पवर्षा से स्वागत,भक्तिभाव से नगर हुआ पीताम्बरमय
कन्नौज। कलश यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगह बने स्वागत द्वार और रंग-बिरंगे पुष्पों से सजी सड़कों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इत्र नगरी कन्नौज इस दिव्य आयोजन में माँ पीतांबरा के रंग में रंगी नजर आई।भक्तों ने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर माँ का अभिनंदन, किया।
            *--इनसेट--3*
आध्यात्मिक वातावरण में गूंजे वेद मंत्र 
कन्नौज।कलश यात्रा के दौरान यज्ञाचार्य आचार्य विष्णु जी, आचार्य करुणाशंकर जी,आचार्य कौशल जी,आचार्य पवन जी, आचार्य अनूप जी, आचार्य प्रफुल्ल जी,आचार्य नमन जी
द्वारा वेदमंत्रों के उच्चारण वातावरण से और अधिक पवित्र हो उठा।मंत्रोच्चारण से गूंजते नगर में भक्तों ने माँ पीतांबरा के स्वरूप का ध्यान किया और माँ की.कृपा प्राप्त करने के लिए नतमस्तक हुए।
       *--इनसेट--4*
रामदास जी महाराज का संदेश-महायज्ञ में सम्मिलित हो
कन्नौज। कलश यात्रा के पूर्ण होने पर यज्ञाधीश रामदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए 20 मार्च से प्रारंभ हो रहे 1108 कुण्डीय मृत्युंजय महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ विश्व शांति, मानव कल्याण और धर्म।रक्षा के लिए किया जा रहा है,जिसमें सभी भक्तगण अपनी आहुति देकर माँ पीतांबरा की कृपा प्राप्त करें।इस भव्य आयोजन ने कन्नौज को आध्यात्मिक शक्ति से भर दिया और संपूर्ण नगर मौ पीतांबरा के दिव्य प्रकाश से। आलोकित हो उठा।सभी भक्तों ने इस आयोजन को कन्नौज के इतिहास का सबसे भव्य धार्मिक उत्सव बत्ताया।और कहा कि माँ की कृपा से यह यज्ञ नगर को सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा।
                *-- इनसेट--5*
विशाल भंडारे का आयोजन
कन्नौज। कलश यात्रा के समापन के बाद यज्ञ स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस महायज्ञ में।संपूर्ण जिले के अलावा, पड़ोसी जिलों से भी हजारों भक्तगण शामिल हुए।
                  *--इनसेट--6*
451 पुलिसकर्मी यज्ञ की सुरक्षा में लगे 
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे भव्य धार्मिक कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग की ओर से खास व्यवस्था की गई।यहां 451 पुलिस कर्मी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।एसपी विनोद कुमार ने बताया कि विश्व कल्याणात्मक चतुर्विधः 1108 कुंडलीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में श्रद्धालुओं के सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए भारी फोर्स लगाया गया है।यहां 3 क्षेत्राधिकारी,10 निरीक्षक, 56 उप निरीक्षक, 9 महिला उप निरीक्षक,262 कांस्टेबल,74 महिला कांस्टेबल,यातायात पुलिस से 7 उप निरीक्षक,30 कांस्टेबल एलआईयू से एक इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल के अलावा दो प्लाटून पीएसी 06 फायर टेडर, एक जोनल क्यूरटी, 01 शक्ति मोबाइल और 06 क्यूआरटी टीमें लगाई गई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जय माता दी की गूंज से गूंजे देवी मंदिर, भक्तों की लगी कतार
हिंदू नव वर्ष पर आनंदेश्वर में फहराई धर्म ध्वजा
त्र्यंबकेश्वर मंदिर समाधि पुलिया से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
आज से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, सजने गए माता के दरबार
भक्तों ने चखा भंडारे का प्रसाद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :