/प्रभारी मंत्री ने तहसील सदर का किया निरीक्षण, सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
*निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय माधौटांडा का किया औचक निरीक्षण।
*गांधी सभागार में मंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
बुद्धसेन कश्यप ब्यूरो चीफ पीलीभीत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत राज्यमंत्री/जनपद पीलीभीत के प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ.प्र. बलदेव सिंह औखल, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधिकारी के साथ तहसील सदर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय माधौटांडा व काला मंदिर के मलिन बस्ती का निरीक्षण एवं ग्राम पंचायत माधौटांडा में चौपाल का आयोजन किया।
तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान उन्होंनेे किसान सम्मान निधि, चकबन्दी कार्यों व लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विरासत सम्बन्धी प्रकरणों की जानकारी ली एवं अभिलेख रूम को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध व गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये, पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखा जाये तथा दाखिल खारिज पर विशेष ध्यान दिया जाये।राज्यमंत्री प्रभारी मंत्री ने आज निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय माधौटांडा का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन विद्यालय के निर्माण कार्यों को देखा। इसके साथ ही उन्होंनेे लागत की जानकारी ली, कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय निर्माण के सम्बन्ध में मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब कक्ष, छात्रावास, एकेडमिक ब्लाक, टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3 व टाइप-4 के आवासों सहित खेलकूद की व्यवस्थाओं व पार्किग स्थल को देखा। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को निर्देश देते हुये कहा कि समस्त कार्यों को निर्धारित मानक व निर्धारित समय सीमा में कराना सुनिश्चित करें तथा हैण्डओवर कराना सुनिश्चित किया जाये।
इसके साथ ही राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी के साथ तहसील कलीनगर की ग्राम पंचायत माधौटाडा में आयोजित चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं उनकी समस्याऐं सुनी। उन्होंने टीकाकरण व किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी का प्रकरण लम्बित है तो वह अधिकारियों को बताएं जिससे की प्रकरण का निस्तारण कराया जा सके। आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से शौचालय व आवासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिये कि ग्राम में जिन पात्र व्यक्तियों को आवास नहीं मिला है उनका सर्वे कर सूची उपलब्ध करायें जिससे पात्रों का प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जा सके। चौपाल में उन्होंने वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिनकी पेंशन रूकी है तो वह अपनी केवाईसी करा लें, जिससे अगली किस्त के समय रूकी हुई किस्तें उनके खातों में भेजी जा सके। राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही शहर के काला मंदिर के पास मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस्ती में साफ सफाई व्यवस्था देखी। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों को देखा तथा लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याऐं जानी। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये समस्याओं का समय से निस्तारण करें तथा अधिशासी अधिकारी को नियमित साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। इसके पश्चात मंत्री जी द्वारा कलेक्टेªट स्थित गांधी सभागार पहुंचकर प्रधानमंत्री /मुख्यमंत्री योजना के अन्तर्गत लाभाथियों को चाबी वितरित की, मत्स्य योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये, टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यागजनों को माला पहनाकर ट्राई साईकिल वितरित की।
निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका अध्यक्षा आस्था अग्रवाल, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी के.के.सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया, उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला अर्थ एवं संाख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, अधिशसी अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।