होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  पीलीभीत पुलिस द्वारा विगत 08 वर्षों में पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शनी में किया गया प्रदर्शित
 
पीलीभीत पुलिस द्वारा विगत 08 वर्षों में पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शनी में किया गया प्रदर्शित
Updated: 3/25/2025 9:00:00 PM By Reporter-

पीलीभीत पुलिस द्वारा विगत 08 वर्षों में पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शनी में किया गया प्रदर्शित।
 बुद्धसेन कश्यप ब्यूरो चीफ पीलीभीत 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज पीलीभीत में दिनांक 25 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का राज्यमंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उ0प्र0 सरकार  बलदेव सिंह औलख द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री महोदय, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त उपनिरीक्षक/विवेचकों (नागरिक पुलिस) को 34 टैबलेट वितरित किए गए। जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी सुदृढ़ता को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, क्षेत्राधिकारी नगर  सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
इस उपलक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा पिछले 08 वर्षों में किये गए अपने सराहनीय कार्यों को प्रदर्शित करते हुए आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता और तकनीकी निगरानी की भावना को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ।
प्रदर्शनी में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल्स लगाए गए ,जिनमें यूपी 112 आपातकालीन सेवा फायर पुलिस, आर्मरी, ड्रोन तकनीक, ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं सीसीटीवी निगरानी, मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता जैसे आधुनिक संसाधनों, तकनीकों और सामाजिक पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। इन स्टॉल्स के माध्यम से पुलिस ने यह दर्शाया कि पिछले 08 वर्षों में जनपद में अपराध नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया, तकनीकी उन्नति, महिला सुरक्षा, डिजिटल अपराधों से बचाव और प्रभावी निगरानी के क्षेत्र में कितना प्रभावी कार्य किया गया है।प्रमुख प्रदर्शनी बिंदु-यूपी 112-इस स्टॉल में यूपी 112 सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया और आपात स्थिति में नागरिकों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को दर्शाया गया। पिछले 08 वर्षों में इस सेवा के जरिए जनपद में हजारों लोगों को समय पर मदद पहुंचाई गई है।फायर पुलिस- अग्निशमन सेवाओं की तैयारियों और आपदा प्रबंधन में पुलिस की भूमिका को प्रदर्शित किया गया। यह स्टॉल आगजनी की घटनाओं में पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।आर्मरी-पुलिस के हथियारों और उपकरणों की जानकारी दी गई, जिससे जनता को यह समझने में मदद मिली कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कितनी सक्षम और सुसज्जित है। ड्रोन तकनीक-ड्रोन के उपयोग से निगरानी, अपराध नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन में पुलिस की प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया गया। यह तकनीक पिछले कुछ वर्षों में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं सीसीटीवी निगरानी-इस स्टॉल में उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वाकांक्षी ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यापक स्थापना और निगरानी प्रणाली को प्रदर्शित किया गया। इस अभियान के जरिए जनपद में अपराधियों पर नजर रखने, अपराध रोकथाम और सबूत संकलन में अभूतपूर्व सफलता हासिल की गई है। मिशन शक्ति-इस स्टॉल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान को प्रदर्शित किया गया। पिछले 08 वर्षों में इस अभियान के तहत पीलीभीत पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी और सफलता की कहानियां भी इस स्टॉल का हिस्सा रहीं। साइबर जागरूकता-डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया दुरुपयोग और डेटा सुरक्षा जैसे विषयों पर नागरिकों को शिक्षित किया गया। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं ने मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता और ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं सीसीटीवी निगरानी स्टॉल्स पर गहरी रुचि दिखाई। लोगों ने पुलिस के कार्यों की सराहना की और विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
हम वह हैं जिसकी पहचान गात्र(शरीर)से नहीं अपितु गोत्र(गोरक्षाव्रत)से है
सनातनी नववर्ष पर आज शंकराचार्य जी जारी करेंगे नववर्ष संदेश
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 31 परिवारों होगें लाभान्वित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक हुई सम्पन्न
प्रशासनिक न्यायमूर्ति पीलीभीत ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :