आज से अगले 5 दिनों तक मौसम लेगा करवट, आंधी-बारिश के आसार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम फिर से बलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभके आने से बादल छाएंगे। आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले 5 दिनों तक बादल छाएंगे। 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में मौसम में तेजी से बदलाव होगा। 18 से 20 अप्रैल तक आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक उत्तर भारत की पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने के साथ-साथ बादलों का मूमेंट भी भारत की तरफ बढ़ रहा है। यह बादल आधी रात सुबह तक उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे।वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, हालांकि ये सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बने हुए हैं। रात का तापमान 1.3 डिग्री अधिक होकर 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 6.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे गरज वाले बादलों आंधी बारिश होगी। कुछ बादल उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर भी गुजरेंगे। कल दोपहर बाद व देर रात उत्तरी राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश की स्थितियां बनेंगी।