होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस में शोध क्षेत्र में हुई नए अध्याय की शुरुआत
 
यूपीयूएमएस में शोध क्षेत्र में हुई नए अध्याय की शुरुआत
Updated: 5/15/2025 11:59:00 AM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस में शोध क्षेत्र में हुई नए अध्याय की शुरुआत
*कुलपति ने "वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन"(ओनोस)का किया शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई (इटावा)
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो डॉ. पी.के जैन "वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन"का शुभारंभ कर शोध क्षेत्र में एक नए अध्याय को शुरू किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप ओनोस योजना के तहत देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों, संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय उच्च प्रभाव वाली विद्वतापूर्ण शोध लेखों और पत्रिकाओं तक नि:शुल्क पहुंच प्रदान करने की पहल की है।यह योजना उच्च गुणवत्ता वाली शोध सामग्री तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाती है, जिसे पहले वित्तीय बाधाओं या संस्थागत सदस्यता की कमी के कारण प्राप्त करना कठिन था इसलिए ओनोस से जुड़ना निसंदेह विश्वविद्यालय के लिए आज एक बड़ा दिन है।
कुलपति ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु  के ओनोस नोडल अधिकारी डॉ. कमल पंत और शोध गंगा के नोडल अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता के निरंतर और अथक प्रयासों के लिए हार्दिक सराहना की जाती है। इस संदर्भ में उनके सामूहिक प्रयासों से सभी संकाय सदस्य, छात्र एवं शोधकर्ता निश्चित रूप से शोध के क्षेत्र में लाभान्वित होंगे।

आईए जानते हैं "वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन"(ओनोस)क्या है?

डॉ कमल पंत ने बताया ओनोस सब कुछ प्रबंधित करता है ताकि आपको कई प्लेटफ़ॉर्म पर सदस्यता लेने की ज़रूरत न पड़े। सिर्फ़ एक सदस्यता आपको अपनी ज़रूरत की सभी सामग्री और सेवाओं तक पहुँच प्रदान करती है, जिससे आपका अनुभव सरल हो जाता है और आपका समय और प्रयास बचता है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, ओनोस योजना भारत सरकार द्वारा अनुमोदित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश भर में विद्वानों के शोध लेखों और पत्रिका प्रकाशनों तक पहुंच बढ़ाना है। 
 डॉ  विनय कुमार गुप्ता, ने बताया कि यह योजना उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने के लिए तैयार की गई है, जिससे विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।ओनोस हमारे विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय स्तर पर  योजना के कार्यान्वयन की पहल की है, जिसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय उच्च प्रभाव वाली विद्वतापूर्ण शोध लेखों और पत्रिकाओं तक नि:शुल्क पहुंच विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।
यह योजना एक ही मंच के माध्यम से 30 अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित 13,000 से अधिक पत्रिकाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करेगी।  इसके अलावा, इससे 6,500 से अधिक सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों और शोध सुविधाओं के लगभग 1.38 करोड़ छात्र, संकाय और शोधकर्ता लाभान्वित होंगे।कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत ,डॉ चंद्रवीर, प्रभारी लाइब्रेरी डॉ अमितकांत,चीफ लाइब्रेरियन विनोद पटेल उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
होली पर प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता, रासायनिक रंगों से रहें सावधान :डॉ अजय सिंह
रीजेंसी हेल्थ द्वारा एआई-पावर्ड आईवीएफ क्रांति की शुरुआत
डॉ. सुधीर कुमार द्विवेदी फिजियोथेरेपी अवार्ड से सम्मानित
कुशल चिकित्सकों द्वारा मुफ्त में की गई 71 आंख रोग मरीजों की जांच
कारों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अंगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :