विश्व कछुआ दिवस पर कछुओं को पनीर का भोग, आरती उतारी कर किया जागरूक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विश्व कछुआ दिवस के मौके पर जन जागृति मंच की ओर से कछुओं को पनीर का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी गई। इसके साथ ही लोगों को कछुओं की अनोखी जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम जीवों से प्रेम और प्रकृति संरक्षण का उद्देश्य देने के लिए आयोजित किया गया।पनकी स्थित नागेश्वर मंदिर में बने कछुआ तालाब में विश्व कछुआ दिवस के मौके पर महंत देवी दयाल पाठक ने कछुओं का आरती पूजन किया। विनोद मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म में कछुआ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। उन्होंने कछुआ के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।मंदिर के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कछुआ तालाब लगभग 400 वर्ष प्राचीन है, जहां विभिन्न प्रजाति के कछुए पाए जाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने जीव जंतु और प्रकृति का संरक्षण करने का संकल्प लिया।
|