होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  2.      
  3. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  4.      
  5. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  6.      
  7. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  12.      
  13. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  14.      
  15. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  16.      
  17. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  18.      
  19. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  20.      
  21. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  22.      
  23. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  24.      
  25. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  26.      
  27. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  28.      
  29. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  30.      
  31. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  32.      
  33. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  34.      
  35. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  36.      
  37. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  38.      
  39. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बिल को लेकर रईसजादों ने की होटल में तोड़फोड़, वेटरों को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा, पाँच गिरफ्तार
 
बिल को लेकर रईसजादों ने की होटल में तोड़फोड़, वेटरों को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा, पाँच गिरफ्तार
Updated: 6/2/2025 12:13:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बिल को लेकर रईसजादों ने की होटल में तोड़फोड़, वेटरों को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा, पाँच गिरफ्तार 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। होटल में बिल को लेकर रईसजादों ने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और डंडों से पीटा। होटल के चार कर्मचारी घायल हो गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक बवाल हुआ। सूचना पर ग्वालटोली थाने की पुलिस पहुंची तो युवकों ने पुलिस से भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की। पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कराने की धमकी दी। 
पुलिस ने होटल कर्मचारी बृजेश यादव की तहरीर पर 8 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। रविवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। पूरा मामला सिविल लाइंस के बैठक होटल का है। वीआईपी रोड सिविल लाइंस में डीजी कॉलेज के सामने नितिन गुप्ता का बैठक नाम से होटल है। ग्वालटोली पुलिस की मानें तो शनिवार रात को नशेबाजी करने के लिए 8 लड़कों ने होटल के दो कमरे बुक किए थे। देर रात दोनों कमरों में लड़के शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर होटल के एक कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि होटल कर्मचारियों और लड़कों में जमकर मारपीट हुई। करीब एक घंटे तक चली मारपीट और बवाल में होटल का फर्नीचर और शीशे टूट गए। जबकि चार लोग घायल भी हो गए। सूचना पर ग्वालटोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंगों ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी। एक युवक तो पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगा और दरोगा-सिपाहियों को धमकाते हुए बोला कि अभी डीसीपी से बात कराता हूं। तुमको सस्पेंड करवा दूंगा। आरोपी पुलिस के सामने भी बवाल करते रहे। ग्वालटोली थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया- प्राथमिक जांच में सामने आया है कि होटल में आपत्तिजनक गतिविधियां होती हैं। शनिवार रात को भी बर्थडे पार्टी के नाम पर दो रूम बुक हुए थे। आठ लड़के और लड़कियां बर्थडे सेलीब्रेट करने पहुंचे थे। इसके बाद लड़कों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार रात को कासिफ गुप्ता ने दो कमरे बुक किए थे। कासिफ के दोस्त आदित्य त्रिपाठी और पीयूष जायसवाल का बर्थडे पार्टी सेलीब्रेशन के लिए देर रात तक कमरे में बर्थडे सेलीब्रेशन चला। 2 बजे रात में बिल को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए लोगों ने होटल के कर्मचारियों और वेटर को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और डंडों से पीटा। सीसीटीवी में भी मारपीट कैद हुई है। पुलिस पहुंची तो हमलावरों ने पुलिस से भी अभद्रता की
- तेज बहादुर सिंह एसीपी कर्नलगंज

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ट्रैफिक टी आई ने नौतपा के नवें दिन संस्थाओं द्वारा शीतल शरबत वितरण का कराया समापन
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
नौतपा के आठवें दिन संस्थाओं द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम में टीआई ट्रैफिक ने निभाई भागीदारी
जमीन के नंबर में हैरिफेरी कर धोखाधड़ी करने पर पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार
नये अप्रशिक्षित संविदा कर्मचारी नहीं बना पा रहे बडे़ फाल्ट : केस्को मीडिया प्रभारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :