होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  बढ़ती गर्मी में बढ़ रहे है हेपेटाइटिस ए के मरीज
 
बढ़ती गर्मी में बढ़ रहे है हेपेटाइटिस ए के मरीज
Updated: 6/8/2025 7:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बढ़ती गर्मी में बढ़ रहे है हेपेटाइटिस ए के मरीज
U- खान पान और प्रदूषित जल हेपेटाइटिस ए बीमारी का मुख्य कारण
U- वर्ष 1990 के बाद वर्ष 2025 में हेपेटाइटिस ए के मरीजो की संख्या में देखी गई बढ़ोत्तरी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बढ़ती गर्मी का मौसम और बिगड़ते खान पान से युवाओ समेत बुजुर्ग वर्ग हेपेटाइटिस ए का शिकर हो रहे है। अगर इनके आंकडे की बात की जाये तो इनकी संख्या अभी फिलहाल 5 से 10 फीसदी तक ही है जो कि खान पान और जीवन शैली को दुरूस्त नही किया तो यही प्रतिशत आगे बढ़ भी सकता है। हेपेटाइटिस ए बीमारी कैसे बढ़ रही है और इसका बचाव तथा उपचार किस तरह से किया जाये इसके बारे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग के प्रो. डॉ एम.पी. सिंह ने “दैनिक भास्कर” से खास बात चीत कर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रो. डॉ एम.पी.सिंह ने बताया कि गर्मी के बढ़ने का असर अब सीधे तौर पर लोगो हेपेटाइटिस ए देखने को मिल रहा है जिसका प्रमुख कारण हेपेटाइटिस ए वायरस (एचएवी) संक्रमण है, जो मुख्य रूप से किसी संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित भोजन या पानी खाने या प्रदूषित पानी पीने से यह फैलता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 में हेपेटाइटिस ए के मरीजो की बढ़ोत्तरी देखी गई थी, लेकिन उसके बाद वर्तमान में वर्ष 2025 में हेपेटाइटिस ए वायरस संक्रमित के मरीज बढ़े है। हेपेटाइटिस ए वारस का संक्रामण व्यक्ति के मल में मौजूद होता है और जब यह दूषित भोजन या पानी के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है तो संक्रमण फैलता है। साथ ही दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैल सकता है, खासकर जब संक्रमित व्यक्ति उचित हाथ स्वच्छता का पालन नहीं करता है तब। वहीं बच्चे अक्सर स्वच्छता की कमी या दूषित भोजन के सेवन के कारण हेपेटाइटिस ए से संक्रमित हो जाते हैं। इसमें अगर कोई संक्रमित व्यक्ति हाथ धोए बिना खाना पकाता है तो वायरस उस खाने से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है. 
हेपेटाइटिस ए एक संक्रामक रोग है और इससे बचाव के लिए उचित हाथ स्वच्छता, दूषित भोजन और पानी का सेवन न करना और हेपेटाइटिस ए का टीका लगवाना महत्वपूर्ण। 
हेपेटाइटिस का प्रमुख कारण
हेपेटाइटिस कई कारणों से हो सकता है। शरीर में प्रतिरक्षा कोशिकाओं द्वारा लीवर पर हमला (ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस) वायरस (जैसे हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी या हेपेटाइटिस सी), बैक्टीरिया या परजीवियों से संक्रमण। शराब या जहर से लीवर को नुकसान जैसे कारण होते है। 
हेपेटाइटिस ए के लक्षण
हेपेटाइटिस ए के लक्षण आमतौर पर वायरस से संक्रमित होने के कुछ सप्ताह बाद दिखाई देते हैं। लेकिन हेपेटाइटिस ए से पीड़ित हर व्यक्ति में लक्षण नहीं दिखते। आम तौर पर असामान्य थकान और कमज़ोरी, अचानक मतली, उल्टी और दस्त,
पेट में दर्द या बेचौनी, विशेष रूप से आपकी निचली पसलियों के नीचे ऊपरी दाहिनी ओर, जो आपके यकृत के ऊपर है, मिट्टी या भूरे रंग का मल, भूख में कमी
हल्का बुखार, गहरे रंग का मूत्र, जोड़ों का दर्द, त्वचा और आंखों के सफेद भाग का पीला पड़ना (पीलिया) और तीव्र खुजली शामिल है। 
हेपेटाइटिस ए से बाचव
फिलहाल ऐसा कोई उपचार नहीं है जो इस बीमारी का उपचार कर सके। 
हेपेटाइटिस ए से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि टीका लगवाया जाए।  अच्छी स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक बार जब आप शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो डेटॉल लिक्विड हैंडवाश से अपने हाथ धोना याद रखें। आपको भोजन संभालने से पहले और डायपर बदलने के बाद इसकी सिफारिश की जाती है।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक पर जागरूकता का पढ़ाया पाठ
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में जटिल नेत्र (ऑर्बिटल) कैंसर का सफल ऑपरेशन
यूपीयूएमएस सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
कुलपति ने ओपीडी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना,स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा
होली पर प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता, रासायनिक रंगों से रहें सावधान :डॉ अजय सिंह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :