होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस कार्यवाही ना होने को लेकर किया डीएम एसपी के समाधान दिवस में प्रदर्शन
 
युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस कार्यवाही ना होने को लेकर किया डीएम एसपी के समाधान दिवस में प्रदर्शन
Updated: 6/10/2025 6:06:00 AM By Reporter-

युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस कार्यवाही ना होने को लेकर किया डीएम एसपी के समाधान दिवस में प्रदर्शन 
 *मामला बीती 26 मई को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव निवासी युवक का कटैया पुल के निकट शव मिलने का
*शटरिंग का कार्य करता था 24 वर्षीय मृतक युवक
*मृतक के परिजनों का चल रहा है बेटी के ससुरालीजनों से दहेज को लेकर विवाद
*मृतक के परिजनों ने लगाया बेटी के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
*परिजनों द्वारा पुलिस कार्यवाही ना करने के आरोप को लेकर एसपी ने दिया मामले में जांच का भरोसा
वरिष्ठ संवाददाता रंजीत पाल 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज : जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस कप्तान विनोद कुमार की मौजूदगी में सोमवार को तिर्वा तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुये समाधान दिवस के दौरान एक युवक की कथित हत्या के मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस कार्यवाही ना होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते हुये हंगामा किया। मौके पर मौजूद उपरोक्त अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिजनों की बात सुनने और मामले की जांच कराये जाने के आश्वाशन के बाद प्रदर्शनकारी परिवार शांत हो सका। बीती 26 मई को शटरिंग का कार्य करने वाले थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के कछपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय मोहित शाक्य पुत्र बालेश्वर दयाल दोपहर ढाई बजे के करीब अपने घर से निकला था। सवा चार बजे के करीब परिजनों को सूचना मिली कि मोहित अचेतावस्था में कटैया पुल के निकट गिरा पद है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मोहित को उपचार हेतु बेला के एक निजी अस्पताल में ले गये थे। यहां डाक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था।घटना क्रम के दौरान मौके पर इंदरगढ़ थाना पुलिस बल भी पहुंचा था। मामले को लेकर पुलिसिया कार्यवाही भी की गई थी।पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया था कि, दोपहर के समय कटैया पुल के निकट लगने वाली एक चाउमीन की ठेलिया के निकट मोहित अचानक गिर गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी,शव को भी पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था।वहीं परिजनों ने घटनाक्रम में मोहित की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था।घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है कि, मोहित की बहन निशा की शादी औरैया जिले के थाना बेला के सिरआवा गांव निवासी रविकांत उर्फ कन्हैया पुत्र भूमि सिंह से हुई थी।शादी के कुछ समय बाद से निशा और उसके ससुरालीजनों के मध्य विवाद का भी मामला सामने आया है।वहीं मृतक मोहित के परिजनों द्वारा मोहित की मौत के मामले में अपनी बेटी निशा के ससुरालीजनों पति रविकांत और उसके पिता भूमि सिंह पुत्र नाथूराम पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।इसी मामले में संबंधित थाना पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही ना किये जाने का आरोप भी परिजनों ने लगाया था। जिसको लेकर आज सोमवार को तिर्वा तहसील मुख्यालय पर आयोजित डीएम एसपी के समाधान दिवस के दौरान परिजनों ने प्रदर्शन किया।फिलहाल एसपी विनोद कुमार ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर परिजनों को कार्यवाही का आश्वाशन देकर शांत किया है।जिलास्तरीय तहसील दिवस के दौरान तिर्वा समाधान दिवस में विभागीय अधिकारियों के अलावा व्यापक पुलिस बल मौजूद रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम के निर्देश पर टीमों ने गांवों में पहुंचकर किया निस्तारण, आधा दर्जन मामलों में मौके पर समाधान
परशुराम जयंती पर गंगा किनारे 101 बटुकों ने धारण किया जनेऊ, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा तट
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बांटा शीतल शरबत
11 साल की जुड़वां बेटियों का रेता गला, हत्यारा पिता गिरफ्तार
पुलिस ने किया उल्टी गैंग का पर्दाफाश पांच अभियुक्त गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :