होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  मोरारी बापू बतावें किस शास्त्र में वर्णित है कि मरने पर सूतक नही लगता
 
मोरारी बापू बतावें किस शास्त्र में वर्णित है कि मरने पर सूतक नही लगता
Updated: 6/16/2025 7:58:00 PM By Reporter- praduman panday

मोरारी बापू बतावें किस शास्त्र में वर्णित है कि मरने पर सूतक नही लगता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी।मोरारी बापू ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे निम्बार्क सम्प्रदाय के साधु हैं जिसमें समाधि होने पर ही सब कुछ समाप्त हो जाता है। सूतक नहीं लगता तो इस पर हम यह जानना जानते है कि निम्बार्क सम्प्रदाय के किस ग्रन्थ में गृहस्थ व्यक्ति को सूतक न होने का वर्णन है। निम्बार्क सम्प्रदाय एक वैदिक सम्प्रदाय है तो वह कैसे अनैतिक कृत्य की छूट किसी को दे सकता है? राजा, ब्रह्मचारी और यति को सूतक नहीं लगता। इसके अतिरिक्त अन्य सभी के लिए सूतक हमारे हिन्दू धर्मशास्त्र में कहा गया है।
उक्त बातें परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी महाराज ने कही।
*अब निम्बार्क सम्प्रदाय की है जिम्मेदारी
निम्बार्क सम्प्रदाय में मरण शौच नही लगता ऐसा मोरारी बापू जी ने अपने वक्तव्य में कहा है। अब यह जिम्मेदारी निम्बार्क सम्प्रदाय के लोगों की भी है कि वे इस बात को स्पष्ट करें। 
*खुलासा करें बापू
मोरारी बापू जी ने कथा में कहा कि हमारे पास भी शास्त्र हैं और खुलासा कर सकते हैं तो इस पर हम यह कहना चाहते है कि वे खुलासा करें कि जो उन्होंने कहा है उस वक्तव्य की पुष्टि की शास्त्र वाक्य से होती है।
*सिन्दूर की परवाह नहीं
सूतक काल में मोरारी बापू के मानस सिन्दूर कथा कहने पर कहा कि मोरारी बापू जी की धर्मपत्नी आजीवन उनके लिए सिन्दूर लगाती रही पर उसके मृत्यु हो जाने पर दस दिन सूतक का पालन नही करने वाले क्या सिन्दूर का मान रख रहे है। 
*प्रसिद्ध व्यक्ति की अधिक जिम्मेदारी बनती है*
उन्होंने कहा कि यह मात्र एक व्यक्ति का प्रश्न नहीं है। जब कोई सामान्य व्यक्ति ऐसा करे तो उसकी उपेक्षा की जा सकती है पर कोई प्रसिद्ध व्यक्ति जब शास्त्र विरुद्ध कृत्य करता है तो लोग अनुकरण करने लगते हैं। शास्त्र विरुद्ध आचरण कदापि अनुकरणीय नहीं हो सकता।
*राम के अनुयायी राम के विरुद्ध आचरण कैसे कर सकते हैं*
उन्होंने आगे कहा कि जिन राम भगवान की बापू जी कथा कहते हैं उन राम भगवान के जीवन में धर्मशास्त्र ही प्रमुख था। धर्म शास्त्र का अर्थ ही है वेद और स्मृति। भगवान राम जी का एक भी आचरण वेद विरुद्ध नही रहा तो उनकी कथा करने वाले बापू जी कैसे वेद विरुद्ध आचरण कर सकते हैं?
*मन्दिर में धार्मिकों का प्रबन्धन होता तो ऐसा कभी न होता*
उन्होंने कहा कि विश्वनाथ मन्दिर का प्रशासन धर्म की अवहेलना कर रहा है? यदि यहाँ की व्यवस्था किसी धार्मिक व्यक्ति का अधीन होती तो ऐसा अधर्म वहां पर नहीं हो सकता था। इसीलिए कहा जाता है कि धर्म का कार्य धार्मिकों की देख-रेख में होना चाहिए। जो लोग मन्दिर का दर्शन कर रहे हैं उनको भी दोष लग रहा है क्योंकि इस कृत्य के बाद मन्दिर का शुद्धिकरण नहीं हुआ है। 
*बापू जी से हमारा कोई द्वेष नहीं*
शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि मोरारी बापू जी से हमारा कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है परन्तु यह हमारा दायित्व है कि जहां भी शास्त्र का लोप हो रहा है उसके सुधार के लिए सचेत करें। क्योंकि जब शास्त्र की अवहेलना होती है तो व्यक्ति को न तो सिद्धि मिलती है और न सुख मिलता है।
शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय जी ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज का इस सन्दर्भ का सम्पूर्ण वक्तव्य 1008.guru यू ट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कुलपति ने सफल अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र किए प्रदान
जब तक मोरारी बापू धर्ममर्यादा में नहीं स्थित होते तब तक हम उनका चेहरा भी न देखेंगे
योग को बनाए नित्य की दिनचर्या का हिस्सा : अतुल वत्स
फरेंदा तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्या, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 11वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमरिया ब्लॉक सभागार जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :