होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें : जिलाधिकारी
 
कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें : जिलाधिकारी
Updated: 6/23/2025 11:03:00 PM By Reporter-

कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें : जिलाधिकारी
*स्वच्छ भारत मिशन,गो आश्रय स्थल एवं जीरो पावर्टी,सांसद एवं विधायक निधि के संबंध में हुई बैठक
वरिष्ठ संवाददाता रंजीत पाल 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज :  कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, गो.आश्रय स्थल एवं जीरो पावर्टी अभियान, सांसद एवं विधायक निधि आदि के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गोआश्रय स्थलों में वृक्षारोपण कराए जाने हेतु गड्ढे खुदान का कार्य प्राथमिकता के आधार पर अगले 3-5 दिनों में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि वर्षा काल में समय से पौधारोपण हो सके। पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड या बाड़बंदी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि पशुओं द्वारा नुकसान न पहुंचाया जा सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वृक्षारोपण इस प्रकार किया जाए कि जो भी पौधे लगाए जाएं, वह तैयार हो, गिनती गिनाने के लिए पौधे न लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को समृद्ध करते हैं, बल्कि गो आश्रय स्थलों में हरियाली, छाया आदि का स्थायी स्रोत भी बनते हैं, इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अग्निहोत्री ने निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थलों पर बीमार गोवंश के लिए अलग से कक्ष बनाया जाए, साथ ही बीमार या घायल गोवंश की समय से आवश्यकतानुसार चिकित्सा होनी चाहिए। सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गोवंश जिनकी 2 से 4 माह में मृत्यु हो गई है, उसका कारण क्या है, इसका वेरिफिकेशन कराया जाए।उन्होंने एडीओ पंचायत सौरिख को निर्देश दिए कि स्वयं जाकर बीलमपुर सौरिख में सामुदायिक शौचालय की यथा स्थिति जांच कर कल तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, साथ ही उन्होंने सहरोई सौरिख में विद्यालय हेतु एप्रोच मार्ग बनाने में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खेल मैदान, मनरेगा पार्क, विलेज हॉट हो, या फिर हर्बल गार्डन आदि जो भी कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित है, टाइम लाइन के अनुसार वह कार्य पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौराणिक स्थल के तहत जो प्राचीन मंदिर हैं, वहां आने जाने का रास्ता, चबूतरे का मरम्मत कार्य, झाड़ियों की साफ-सफाई, वृक्षारोपण आदि कार्य समय से करा लिया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत आवास योजना के तहत 6144 पात्र लाभार्थियों की पात्रता सूची में नाम हैं, उन्हें समयबद्ध ढंग से आवास की स्वीकृति एवं किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा योजना आदि संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय से मिलना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। फैमिली आईडी में ब्लाक जलालाबाद के 34 एवं उमर्दा के 40 आवेदन लंबित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये फैमिली आईडी की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये। कहा कि माह जून के अंत तक फैमिली आईडी बनाने का कार्य 55 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। उन्होनें सांसद एवं विधायक निधि के कार्यां की समीक्षा करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य 15 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिये जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा दिनेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम के निर्देश पर टीमों ने गांवों में पहुंचकर किया निस्तारण, आधा दर्जन मामलों में मौके पर समाधान
परशुराम जयंती पर गंगा किनारे 101 बटुकों ने धारण किया जनेऊ, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा तट
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बांटा शीतल शरबत
11 साल की जुड़वां बेटियों का रेता गला, हत्यारा पिता गिरफ्तार
पुलिस ने किया उल्टी गैंग का पर्दाफाश पांच अभियुक्त गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :