होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  क्षेत्रीय कार्यालय में प्लास्टिक बैग जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन
 
क्षेत्रीय कार्यालय में प्लास्टिक बैग जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन
Updated: 7/3/2025 9:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

क्षेत्रीय कार्यालय में प्लास्टिक बैग जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं संचालन गणेश शुक्ला ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से समाज को अवगत कराना और वैकल्पिक इको-फ्रेंडली उपायों को बढ़ावा देना रहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग हैं और हमारे पूर्वज सदैव प्रकृति के साथ सामंजस्य में जीवन जीते थे। उन्होंने कभी प्लास्टिक जैसे प्रदूषणकारी साधनों का प्रयोग नहीं किया। 1960 में स्वीडन में शुरू हुआ प्लास्टिक बैग का चलन धीरे-धीरे भारत तक आ गया और आज यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि फिर से अपने मूल्यों की ओर लौटें कपड़े व जूट के थैलों को अपनाकर समाज को एक स्वच्छ और हरित दिशा दें।
इस अवसर पर प्लगर ग्रुप की संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही संजीवनी शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा,सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए हमें जन आंदोलन खड़ा करना होगा। हमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना है और मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना है। उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। हम अपने जीवन में प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेंगे। हम पर्यावरण की रक्षा के लिए कपड़े या जूट की थैलियों का उपयोग करेंगे। हम अपने परिवार व मित्रों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। हम प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाकर स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में कार्य करेंगे। सभी को पर्यावरण अनुकूल पुराने कपड़ों से घर पर बने थैले वितरित किए गए और जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने भी संगोष्ठी को संबोधित कर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने की बात की। मुख्य रूप से पूनम द्विवेदी, दीप अवस्थी, मोहित सोनकर, रीता शास्त्री, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने बनाने वाले के खिलाफ होगी कठोरतम कार्यवाही
डीएम ने परिवहन विभाग की निरीक्षण एवं प्रमाणन केन्द्र परियोजना का किया निरीक्षण, मिली खामियां जताई नराजी
राजस्थान लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, डीएम ने कराई वैकल्पिक बस की व्यवस्था, यात्री हुए सकुशल रवाना
तिल की वैज्ञानिक खेती कर किसान कमायें लाभ : डॉ महक सिंह
हृदय स्वास्थ्य और दिमागी क्षमता के बीच छिपे संबंध पर डाला प्रकाश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :