होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा बैठक
 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा बैठक
Updated: 7/5/2025 3:49:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा बैठक 
*अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन कक्षाएं लेने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में योजना की प्रगति, विद्यार्थियों की तैयारी और शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपदस्तरीय अधिकारियों का एक पैनल बना कर रोस्टर तैयार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पैनल में शामिल प्रत्येक अधिकारी सप्ताह में कम से कम दो दिन अभ्युदय कोचिंग केंद्र में छात्रों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विषय की गहराई के साथ मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होती है, जिसे अधिकारी अपने अनुभव से बेहतर ढंग से दे सकते हैं।जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए गेस्ट फैकल्टी का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आईआईटी और मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों को भी कोचिंग से जोड़ा जाए, जिससे छात्रों को विशेषज्ञता का लाभ मिल सके। इसके साथ ही समय-समय पर प्रेरणादायक वक्ताओं को आमंत्रित करने की भी बात कही गई, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति निष्ठा बनी रहे।जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह ने अवगत कराया कि वर्तमान में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे 96, जेईई के 76, नीट के 38 और एसएससी के 73 छात्र अभ्युदय योजना में पंजीकृत हैं। जनपद में सिविल सेवा की कक्षाएं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, जेईई व नीट की कोचिंग राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर तथा एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिल्हौर इंटर कॉलेज, बिल्हौर में कराई जा रही है।बैठक में डीआईओएस संतोष राय, बीएसए सुरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर अनुभव एवं सुझाव किए साझा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एमएसएमई विकास कार्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खानकाहे हुसैनी मे विलादते इमाम हसन पर जंग में फसें भारतीयों की वापसी की दुआ
रंगों से सराबोर रहेगी सात दिन तक कानपुर की ऐतिहासिक होली
किसानों को उन्नत किस्म के गन्ना के बीज किए गए वितरित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :