होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  चातुर्मास व्रत पूर्ण,शंकराचार्य ने किया मुम्बई प्रस्थान
 
चातुर्मास व्रत पूर्ण,शंकराचार्य ने किया मुम्बई प्रस्थान
Updated: 7/7/2025 10:09:00 PM By Reporter- praduman panday

चातुर्मास व्रत पूर्ण,शंकराचार्य ने किया मुम्बई प्रस्थान
*चातुर्मास व्रत के दौरान मुम्बई में सम्पन्न होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान
*काशी में शंकराचार्य जी का मनुस्मृति पर व्याख्यान हुआ पूर्ण
वाराणसी,काशी में मनुस्मृति पर व्याख्यान पूर्ण कर परमधर्मधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुकेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज अपना 23वां चातुर्मास व्रत अनुष्ठान पूर्ण करने हेतु आज काशी से सड़कमार्ग द्वारा बाबतपुर पहुंचकर वायुमार्ग द्वारा मुम्बई हेतु प्रस्थान किया।इस दौरान भारी संख्या में काशीवासी भक्तों व सन्तों ने पुष्पवर्षा कर जयघोष किया व भक्तों के प्रार्थना पर श्रीविद्यामठ से शंकराचार्य जी महाराज पालकी पर भी आरूढ़ होकर कुछ दूर तक गए।
उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने से मर्माहत शंकराचार्य जी महाराज अपना समस्त कार्यक्रम दो महीने हेतु स्थगित कर काशी आ गए और मनुस्मृति पर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने व उसके महत्व को निरूपित करने हेतु मनुस्मृति पर व्याख्यान दिया।साथ ही मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज के मुम्बई में आहूत चातुर्मास व्रत के दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।सर्वप्रथम 9 जुलाई को मध्याह्न 3 बजे वझिरा गणेश मंदिर बोरीवली से दिव्य भव्य कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाला जाएगा जिसमें भारी संख्या में मुम्बई वासियों सहित पूरे देश से उपस्थित भक्त व सन्त सम्मलित रहेंगे।चातुर्मास व्रत के दौरान नित्य प्रातः 108 विशेष शिवलिंगों का अभिषेक किया जाएगा,वेदांत वर्ग का आयोजन होगा,शाम को भक्तों हेतु शंकराचार्य जी महाराज का प्रवचन होगा व इसके अतिरिक्त दिनभर पूजन अर्चन-भजन कीर्तन चलता रहेगा।चार्तुमास व्रत पर्यंत श्री गोप्रतिष्ठा महायज्ञ होगा जिसमें 33 करोड़ आहुति डालने का संकल्प लिया गया है।
शंकराचार्य जी महाराज के  प्रस्थान के दौरान साध्वी पूर्णाम्बा दीदी,ब्रम्ह्चारी परमात्मानंद,प्रभुदत्त शुक्ला,रमेश उपाध्याय,सतीश अग्रहरी,आशीष गुप्ता,किशन जायसवाल,जयफणी वर्धन,दीपेंद्र सिंह,रामचन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सन्त व भक्त उपस्थित थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
श्री जगन्नाथ जी बिरजी भगत के 216 वें रथयात्रा महोत्सव पर हर्षोल्लास के साथ निकली सवारी
आषाढ़ माह के प्रथम रविवार को माँ भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
जलती ज्योत में त्रिशितराज कश्यप ने भक्तों को कराया श्री श्याम बाबा के अलौकिक दिव्य दर्शन
सोमवती अमावस्या के महापर्व पर उमड़ा भक्तों का घाटों पर जन सैलाब
सिद्धनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया भव्य माँ गंगा जन्मोत्सव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :