श्री जगन्नाथ जी बिरजी भगत के 216 वें रथयात्रा महोत्सव पर हर्षोल्लास के साथ निकली सवारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मन्दिर श्री जगन्नाथ जी महाराज (बिरजी भगत) के 216 वें रथयात्रा महोत्सव के अन्तर्गत आज बृहस्पति वार आषाढ़ शुक्ल द्वितीया गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा जी और भ्राता श्री बलभद्र जी का राज अभिषेक किया गया और प्रातः 5:30 बजे घंटा घडि़याल से मंगला आरती पूजन करके भक्तों के दर्शनार्थ भगवान के पट खोले गए भगत प्रभु के दर्शन कर भोग मे भीगी हुई मूग व चने की आम जामुन मिश्ररी पान मिष्ठान का प्रसाद अर्पित कर भक्ति.भावना से भजन गाते जय जगन्नाथ जी जय कारा लगा रहे थे। देर शाम तक भक्तों ने दर्शन किए। संध्याकाल में मन्दिर श्री बिरजी भगत की दो शताब्दी पुरानी परम्परा का पालन करते हुए भगवान श्री जगत्राय जी, बहन सुभद्रा जी और श्री बलभद्र जी का विशेष पथामृत आभ एवं दिव्य अलौकिक चन्दन से श्रृंगार किया गया व संध्या आरती एवं हवन पूजन करके भक्तों को पञ्चामृत का प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर मंदिर प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र गुप्ता, गोपाल गुप्त, अभिषेक गुप्त, अम्बरीष गुप्त, समीर, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, पुष्कर, ऋषित और मन्दिर परिवार एवं भक्तगण उपस्थित रहे |
|