जलती ज्योत में त्रिशितराज कश्यप ने भक्तों को कराया श्री श्याम बाबा के अलौकिक दिव्य दर्शन |
-आयेगा वो आयेगा के आह्वान पर बाबा श्री श्याम ने भक्तों को दिए ज्योत में दर्शन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आयेगा वो आयेगा वो लाॅज बचाने आयेगा के आह्वान पर कानपुर के सुपर भजन प्रवाहक त्रिशित राज कश्यप ने भक्तों को जलती ज्योत में बर्बरीक बाबा श्याम के अलौकिक दिव्य दर्शन कराएं जिसको देखकर पूरा पंडाल स्तब्द रह गया | भक्त गण जय श्री श्याम जय श्री श्याम के गुणगान करने लगे मौका था शुतर खाना तेलियाना रोड स्थित केनाल रोड घण्टा घर में राठौर क्षत्रिय मयंक परिवार द्वारा द्वितीय स्वर्णिम संकीर्तन का | उसके बाद अपने भजनों के जरिए उपस्थित भक्तों जनों को तालियां बजाने के लिए मद मस्त कर दिया कार्यक्रम की शुरुआत बर्बरीक बाबा श्याम की पुरोहित रजत बाजपेई द्वारा पूजन वंदन से हुई उसके पश्चात कानपुर के मनमोहक कवि एवं भजन प्रवाहक यश दुबे ने गणेश वंदना सुनाकर भक्तों मंत्र मुग्ध कर दिया मीठी, मीठी तालियां बजवाकर माहौल भक्त मय कर दिया | भजन प्रवाहक महिमा पाण्डेय ने भी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों के द्वारा खूब रिझाया | इस दौरान सूरज नाॅटी झांकी मण्डल द्वारा कभी श्याम बनके कभी राम बनके चले आना की प्रस्तुति दी गई जिसका आनंद भक्तों ने खूब उठाया | बने राधा कृष्ण ने फूलों की होली खेलकर सबका मन मोह लिया | बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया गया पूरी रात अखण्ड ज्योत जगमगाती रहीं प्रातः गजरा धमाल के बाद बाबा की आरती की गई फिर विदाई दी गई इससे पूर्व बर्बरीक बाबा के दर्शन करने आये आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र विधायक अमिताभ बाजपेई, कांग्रेस नेता सुनील राठौर, आत्माराम सेवा समिति के महामंत्री विष्णु राठौर,रमेश मिश्रा रम्मू, रामशंकर राठौर, आदर्श गुप्ता पार्षद, गुरु नारायन गुप्ता पूर्व पार्षद, शिवम दीक्षित पार्षद सपा युवा नेता चंकी गुप्ता,अंकुर गुप्ता संपादक हिन्दुस्तान न्यूज एक्सप्रेस, पैराशूट फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मी लाल जी मुन्ना खां, मनोज कुमार समाजसेवी का पट्का एवं बाबा की छवि फोटो देकर सम्मानित किया गया |